महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! मई की सैलरी में आएगा DA एरियर्स का पैसा, GR जारी
Maharashtra DA Hike: महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक के बकाया महंगाई भत्ते (DA एरियर्स) को मई की सैलरी के साथ नकद देने का आदेश जारी किया है।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra Government Employees DA Arrears: महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके बकाया महंगाई भत्ते (DA) के भुगतान को हरी झंडी दे दी है। वित्त विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा शासन निर्णय (GR) के मुताबिक, कर्मचारियों को उनके तीन महीने के बकाया डीए का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।
महाराष्ट्र सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा
महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, कर्मचारियों को उनके महंगाई भत्ते (DA) की बची हुई बकाया राशि (एरियर्स) का भुगतान जल्द ही किया जाएगा। यह बकाया राशि मई 2026 के वेतन के साथ जोड़कर नकद दी जाएगी, जो जून 2026 की शुरुआत में मिलेगी।
महाराष्ट्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी शासन आदेश (GR) के मुताबिक, संशोधित वेतन संरचना यानी 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों और अन्य पात्र कर्मियों को 01 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 की अवधि के महंगाई भत्ते की बकाया राशि दी जाएगी। यह राशि मई 2026 के वेतन के साथ नकद प्रदान की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के रामदासपेठ में हिट एंड रन केस: वृद्ध को रौंदने वाला मर्सिडीज चालक आखिरकार गिरफ्तार
दर्यापुर हत्याकांड: आनंदनगर में तनाव, न्याय के लिए आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव, फास्ट ट्रैक की मांग
मीरारोड में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू
BMC Road Safety Plan: मुंबई के 48 ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, बीएमसी ने जारी किया 22 करोड़ का टेंडर
महंगाई भत्ते में हुई थी 3% की बढ़ोतरी
बता दें कि 25 फरवरी 2026 को जारी किए गए एक आदेश के तहत महाराष्ट्र सरकार ने 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया था। इस 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद 1 फरवरी 2026 से बढ़ा हुआ डीए कर्मचारियों को हर महीने नकद दिया जा रहा था। जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की शुरुआती अवधि की बकाया राशि का भुगतान मार्च 2026 में ही नकद कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल की बचत के लिए मंत्रियों की होगी ऑनलाइन कैबिनेट मीटिंग
अब नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक की बची हुई अवधि के भुगतान को भी मंजूरी दे दी गई है। बजट आवंटन और प्रक्रिया आदेश में स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भते के भुगतान की वर्तमान प्रक्रिया और नियम पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
Frequently Asked Questions
-
Que: महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को किस अवधि का DA एरियर्स मिलने जा रहा है?
Ans: कर्मचारियों को 01 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 (कुल 3 महीने) की अवधि का बकाया महंगाई भत्ता (DA Arrears) मिलेगा।
-
Que: यह बकाया पैसा महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के खाते में कब तक आएगा?
Ans: यह बकाया राशि मई 2026 के वेतन के साथ जोड़कर नकद दी जाएगी, जो जून 2026 की शुरुआत में मिलेगी।
-
Que: महाराष्ट्र में वर्तमान में महंगाई भत्ते (DA) की दर क्या है?
Ans: महाराष्ट्र सरकार ने फरवरी 2026 में डीए को 3% बढ़ाकर 55% से 58% कर दिया था, जो 1 जुलाई 2025 से प्रभावी है।
