महाराष्ट्र के राज्यपाल ने आशा भोसले को दी श्रद्धांजलि, तेंदुलकर-AR रहमान सहित इन दिग्गजों ने भी किया नमन
Asha Bhosle Tribute: संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से देश शोक में है। महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई स्थित दिग्गज पार्श्व गायिका के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
- Written By: आकाश मसने
आशा भोसले को नमन करते महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Governor Jishnu Dev Varma Pays Tribute To Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। सुरीली आवाज और वर्सटाइल सिंगिंग की पर्याय रहीं आशा भोसले का रविवार सुबह 92 वर्ष की आयु में ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को उनके मुंबई स्थित निवास ‘कासा ग्रांडे’ पर फिल्मी सितारों, राजनेताओं और खेल जगत की हस्तियों का तांता लगा रहा।
सफेद लिली और तिरंगे में लिपटी ‘सुर साम्राज्ञी’
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को सफेद लिली के फूलों से सजे एक कांच के ताबूत में रखा गया है। भारत सरकार ने उनके संगीत में अतुलनीय योगदान को देखते हुए राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई का निर्णय लिया है। पुलिस ने उन्हें रस्मी सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। इस भावुक क्षण में उनके पुत्र आनंद भोसले, पौत्री जनाई और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। उनकी बहन उषा मंगेशकर और भाई हृदयनाथ मंगेशकर (जो व्हीलचेयर पर थे) भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।
राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने किया नमन
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने मुंबई स्थित दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल के साथ मंत्री मंगल प्रताप लाेढ़ा व आशीष शेलार भी मौजूद थे। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी नमन किया।
सम्बंधित ख़बरें
जिस बेटी के खून के इल्जाम में पिता-भाई थे जेल में, अचानक वह मृत लड़की पुलिस थाने पहुँची, जानें पूरा मामला
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
रूपाली चाकणकर के पास हैं बड़े नेताओं के वीडियो! महिला कार्यकर्ता के कथित आरोप से मचा हड़कंप
भंडारा में छात्रवृत्ति आवेदनों में भारी देरी, 7 हजार से ज्यादा आवेदन लंबित, 30 जून की डेडलाइन
महाराष्ट्राचे राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा यांनी आज ज्येष्ठ पार्श्वगायिका आशा भोसले यांच्या पार्थिवाचे त्यांच्या मुंबई येथील निवासस्थानी जाऊन दर्शन घेतले तसेच त्यांच्या कुटुंबीयांचे सांत्वन केले. pic.twitter.com/SmwvG3MCSs — Governor of Maharashtra (@maha_governor) April 13, 2026
आशा ताई को श्रद्धांंजलि दने नम आंखों से पहुंचे दिग्गज
आशा ताई को श्रद्धांजलि देने सबसे पहले पहुंचने वालों में दिग्गज संगीतकार ए.आर. रहमान शामिल थे। रहमान ने उनके साथ ‘रंगीला रे’ और ‘तन्हा तन्हा’ जैसे यादगार गीतों में काम किया था। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले महीने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में आशा भोसले की उपस्थिति उनकी अंतिम सार्वजनिक मौजूदगी थी। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख, तब्बू, रितेश देशमुख, रेणुका शहाणे और राकेश रोशन ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना व्यक्त की।
यह भी पढ़ें:- सुरों का एक युग समाप्त, 92 की उम्र में आशा भोसले का निधन; संघर्ष से शिखर तक की पूरी कहानी- VIDEO
शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले की अंतिम यात्रा उनके निवास से शिवाजी पार्क श्मशान (दादर) के लिए रवाना होगी। शाम 4 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशंसकों के लिए अपराह्न 3 बजे तक अंतिम दर्शन की व्यवस्था की गई थी। लता दीदी के बाद अब आशा ताई का जाना संगीत के एक पूरे अध्याय का समाप्त हो जाना है।
