हेल्थ सप्लीमेंट के भ्रामक दावों पर महाराष्ट्र FDA की सख्ती, जिम में बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

Tukaram Mundhe FDA: महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के झूठे दावों पर सख्ती बरती है। जिम में बिना लाइसेंस सप्लीमेंट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
FDA cracks down on false claims by health supplements
तुकाराम मुंढे एफडीएसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हेल्थ सप्लीमेंट के झूठे दावों पर FDA सख्त।

  • जिम में सप्लीमेंट बेचने के लिए लाइसेंस अनिवार्य।

  • निर्माता और विक्रेता गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार होंगे।

  • प्रोटीन पाउडर से मसल्स बनाने के दावों पर आपत्ति।

  • ऑनलाइन बिक्री से लेकर पूरी सप्लाई चेन FDA की निगरानी में।

Maharashtra FDA Crackdown: हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल उत्पादों के नाम पर भ्रामक स्वास्थ्य लाभ बताने वालों के खिलाफ महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने सख्त रुख अपनाया है।

एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने स्पष्ट किया है कि निर्माता अपने उत्पादों के लेबल पर ऐसे स्वास्थ्य संबंधी दावे नहीं कर सकते, जिनकी नियमों के तहत अनुमति नहीं है। इसके साथ ही जिम में बिना जरूरी लाइसेंस सप्लीमेंट बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निर्माता से लेकर विक्रेता तक सबकी जवाबदेही

मुंढे ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि निर्माता, थोक विक्रेता, खुदरा दुकानदार और जिम संचालक अपनी जिम्मेदारी एक-दूसरे पर नहीं डाल सकते। आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को यह सुनिश्चित करना होगा कि बेचे जा रहे उत्पाद नियमों के अनुरूप हों, उनकी गुणवत्ता सही हो और उनके पास आवश्यक एफएसएसएआई लाइसेंस मौजूद हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिम संचालकों को अपने परिसर में हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के लिए भी जरूरी लाइसेंस लेना होगा। केवल जिम चलाने की अनुमति होने से वहां सप्लीमेंट की बिक्री का अधिकार नहीं मिल जाता।

FDA cracks down on false claims by health supplements
मुंबई में किताबों का महाकुंभ शुरू, 600 से ज्यादा स्टॉल और 400 से अधिक प्रकाशक ले रहे हिस्सा

प्रोटीन पाउडर से मांसपेशियां बनने का दावा गलत

एफडीए आयुक्त ने उत्पादों के प्रचार में किए जाने वाले भ्रामक दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रोटीन पाउडर पीने से अपने आप मांसपेशियां विकसित होने जैसे दावों का कोई कानूनी आधार नहीं है। कंपनियों को उत्पादों के लेबल और प्रचार में केवल उन्हीं स्वास्थ्य लाभों का उल्लेख करना होगा, जिनकी नियमों में अनुमति है।

तुकाराम मुंढे ने यह भी साफ किया कि लाइसेंस होने का मतलब यह नहीं है कि किसी निर्माता या विक्रेता को खराब गुणवत्ता वाले अथवा मिलावटी उत्पाद बेचने की छूट मिल जाती है। उत्पाद की गुणवत्ता और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संबंधित कारोबारियों की होगी।

FDA cracks down on false claims by health supplements
भिवंडी में शोरमा खाने से 17 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, बच्चों समेत कई अस्पताल में भर्ती

पूरी सप्लाई चेन पर रहेगी FDA की नजर

महाराष्ट्र एफडीए ने पिछले सप्ताह जारी आदेश के जरिए हेल्थ सप्लीमेंट, न्यूट्रास्यूटिकल और विशेष आहार उत्पादों की पूरी आपूर्ति श्रृंखला को नियमों के दायरे में रखा है। इसके तहत निर्माता, आयातक, वितरक, गोदाम, दवा दुकानें, खुदरा विक्रेता, जिम और ऑनलाइन बिक्री करने वाली वेबसाइटों पर निगरानी रखी जाएगी।

खेल पोषण, वजन घटाने, यौन स्वास्थ्य और हर्बल उत्पादों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। एफडीए की इस पहल का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और उपभोक्ताओं को भ्रामक दावों के आधार पर उत्पाद खरीदने से बचाना है।