Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

31,628 करोड़ का मजाक? किसानों के लिए फडणवीस सरकार के राहत पैकेज पर विपक्ष का हमला

Devendra Fadnavis relief: महाराष्ट्र सरकार के ₹31,628 करोड़ राहत पैकेज को विपक्ष ने नाकाफी बताया। कांग्रेस-एनसीपी ने इसे किसानों के साथ धोखा करार देते हुए व्यापक सहायता की मांग की।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Oct 07, 2025 | 09:45 PM

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए 31,628 करोड़ रुपये के राहत पैकेज को लेकर मंगलवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा और इसे ‘‘नाकाफी” बताया। विपक्षी दलों ने प्रभावित किसानों के लिए ठोस पुनर्वास योजना की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि बाढ़ राहत राशि किसानों की पीड़ा का मजाक है।

राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने इसे ‘‘धोखे की योजना” बताते हुए कहा कि यह किसानों के जख्मों पर नमक रगड़ने वाला पैकेज है, क्योंकि यह किसानों को ‘‘ऋण के जाल में और धकेलेगा।” सितंबर में भारी वर्षा और बाढ़ से मराठवाड़ा और आसपास के क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए और राज्य भर में 68.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी फसलें नष्ट हो गईं।

बीड, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड़, यवतमाल, लातूर, सोलापुर, धाराशिव, जालना, परभणी, बुलढाणा, हिंगोली, नासिक सहित कई जिलों में फसलों को गंभीर नुकसान हुआ। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने प्रभावित किसानों के लिए मंगलवार को 31,628 करोड़ रुपये के मुआवजे के पैकेज की घोषणा की।

फडणवीस ने कहा कि भारी बारिश के कारण 36 में से 29 जिले और 253 तालुके प्रभावित हुए हैं। सरकार द्वारा घोषित राहत पैकेज में फसल नुकसान, मिट्टी के कटाव, घायलों के इलाज, मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा, घरों, दुकानों और पशु शेड को हुए नुकसान की भरपाई जैसी कई सहायता शामिल हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘महायुति सरकार किसानों का मजाक उड़ा रही है।

इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक 781 किसानों ने आत्महत्या करके जान गंवाई। पिछले 15 दिनों की भारी बारिश में, 74 और किसानों की जानें गईं। फिर भी सार्थक सहायता देने के बजाय, सरकार ने आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए हैं तथा खोखला पैकेज पेश किया है।” कांग्रेस नेता ने बताया कि राज्य भर के किसानों ने अपनी जमीन, पशुधन और आजीविका के साधन खो दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय में, उन्हें प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये के मुआवजे की उम्मीद थी, लेकिन एनडीआरएफ मानदंडों के तहत घोषित सहायता उन लोगों के जीवन को फिर से पटरी पर लाने में मदद के लिए बहुत कम है। यह उन्हें और अधिक बर्बाद कर देगा।” वडेट्टीवार ने सवाल उठाया कि जब पंजाब जैसे राज्य ने बिना किसी केंद्रीय मदद के अपनी तरफ से प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये तक की सहायता दी है, तो महाराष्ट्र जैसा समृद्ध राज्य ऐसी आर्थिक मदद क्यों नहीं दे सकता?

यह भी पढ़ें- CJI गवई पर हमले को लेकर सड़कों पर उतरे शरद पवार गुट के कार्यकर्ता, नागपुर में प्रदर्शन

उन्होंने पूछा, ‘‘क्या क्षतिपूर्ति राशि दिवाली से पहले वितरित की जाएगी? पहले से ही संकट से जूझ रहे भूमिहीन कृषि मजदूरों को क्या सहायता मिलेगी?” कांग्रेस नेता ने सरकार को एक व्यापक कृषि ऋण छूट के अपने चुनावी वादे की भी याद दिलाई।

Maharashtra farmers flood relief opposition slams govt package

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2025 | 09:45 PM

Topics:  

  • Congress
  • Latest News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

पानी की बर्बादी पर लगाम कसने की तैयारी,‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ 40 प्रश से घटकर 28.89 प्रश हुआ

2

टेकऑफ के तुरंत बाद लौट आया इंडिगो विमान! नागपुर एयरपोर्ट पर मची हलचल, अहमदाबाद जा रही थी फ्लाइट

3

Cji भूषण गवई पर हुए हमले के निषेध पर शहर में आंदोलन, विभिन्न संगठनों ने जताई नाराजगी

4

CJI गवई पर हमले को लेकर सड़कों पर उतरे शरद पवार गुट के कार्यकर्ता, नागपुर में प्रदर्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.