कर्जमाफी में शर्तों का जाल! रोहित पवार का पंढरपुर में आमरण अनशन, वडेट्टीवार बोले- यह फर्जी योजना

Maharashtra Farm Loan Waiver: महाराष्ट्र सरकार की नई किसान कर्जमाफी योजना को लेकर विपक्ष हमलावर है। रोहित पवार ने 12 जून से पंढरपुर में अनिश्चितकालीन अनशन का ऐलान किया है।
Maharashtra Farm Loan Waiver News
Rohit Pawar फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Maharashtra Farm Loan Waiver News: महायुति सरकार द्वारा घोषित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर शेतकरी कर्जमुक्ति योजना में कई शर्तें और नियम लगाए गए हैं। इसके कारण अधिकांश किसान कर्जमाफी से वंचित रह जाएंगे।

सरकार को ये शर्तें हटाकर सभी किसानों को कर्जमाफी देनी चाहिए, इस मांग को लेकर 12 जून से पंढरपुर में अनिश्चितकालीन अनशन आंदोलन करने की घोषणा राकां के प्रदेश महासचिव और विधायक रोहित पवार ने की है।

महायुति सरकार से थी कर्जमाफी की उम्मीद

रोहित पवार ने पोस्ट में कहा कि पिछले 3-4 वर्षों से भारी आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को महायुति सरकार से कर्जमाफी की उम्मीद थी लेकिन सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना में जटिल शर्तों के कारण अधिकतर किसान इससे वंचित रह जाएंगे, इसलिए सरकार को सभी शर्तें हटाकर कर्जमाफी देनी चाहिए।

इस मांग को लेकर वे छत्रपति शिवाजी महाराज, अहिल्यादेवी होलकर और अन्य महापुरुषों की प्रेरणा से विठ्ठल की नगरी पंढरपुर में 12 जून से अनशन पर बैठेंगे। यह किसानों की कर्जमुक्ति के लिए एक संघर्ष है और इस आंदोलन का समर्थन करें, ताकि किसानों की आवाज मजबूत हो सके।

फर्जी कर्जमाफी : वडेट्टीवार

कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि महायुति सरकार द्वारा घोषित कर्जमाफी योजना वास्तव में फर्जी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सार्वभौमिक कर्जमाफी नहीं है, बल्कि कई कठोर शर्तों से जुड़ी योजना है। पूर्ववर्ती सरकारों की कर्जमाफी का लाभ ले चुके लाखों किसानों को नई योजना से बाहर रखा गया है। ऐसे में सरकार जितने लाभार्थियों का दावा कर रही है। वास्तविक संख्या उससे काफी कम रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com