महाराष्ट्र में बिजली सस्ती: 1 अप्रैल से 10-14% तक दरों में कटौती, उपभोक्ताओं को राहत
Power Bill Cut India April Rates: महाराष्ट्र में 1 अप्रैल से बिजली दरों में 10 से 14 फीसदी तक की कमी की जाएगी। सभी स्लैब में कटौती से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी और बिजली बिल कम आएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Electricity Tariff Reduction 2026: महाराष्ट्र में गर्मी के मौसम के बीच आम जनता को बड़ी राहत मिलने जा रही है। 1 अप्रैल से बिजली की दरों में 10 से 14 प्रतिशत तक की कमी लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के मासिक खर्च में कमी आएगी।
नई दरों के अनुसार बिजली उपयोग के सभी चार स्लैब में कमी की गई है। 0 से 100 यूनिट तक की दर 4.76 रुपये से घटाकर 4.30 रुपये की गई है। 101 से 300 यूनिट पर 7.96 से घटाकर 7.10 रुपये, 301 से 500 यूनिट पर 13.55 से घटाकर 11.64 रुपये और 500 से अधिक यूनिट पर 14.55 से घटाकर 12.64 रुपये प्रति यूनिट तय किए गए हैं।
कंपनियों के प्रस्ताव पर फैसला
यह निर्णय विद्युत नियामक आयोग द्वारा लिया गया है। महावितरण, अदाणी, बेस्ट और टाटा जैसी बिजली वितरण कंपनियों के प्रस्ताव के आधार पर नई दरें तय की गई हैं। इससे राज्य के सभी वर्गों के घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
मुख्यमंत्री का वादा पूरा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महायुति सरकार के गठन के समय बिजली दरों में कमी का वादा किया था। ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने अधिकारियों को दरें कम करने के निर्देश दिए थे।
गर्मी में मिलेगी राहत
गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से आमतौर पर बिल भी अधिक आता है। ऐसे में दरों में यह कमी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है और घरेलू बजट पर पड़ने वाला दबाव कम करेगी।
ये भी पढ़ें :- मुंबई: 96 साल की हुई ‘दक्खन की रानी’; पहली लग्जरी ट्रेन ‘डेक्कन क्वीन’ का आज CSMT पर मनेगा महोत्सव
आर्थिक संतुलन को सहारा
विशेषज्ञों का मानना है कि बिजली दरों में यह कटौती न केवल आम नागरिकों को राहत देगी, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगी। इससे छोटे कारोबारियों और मध्यम वर्ग को भी लाभ मिलेगा।
| यूनिट स्लैब | वर्तमान दर | नई दर | लाभ |
|---|---|---|---|
| 0 से 100 | 4.76 | 4.30 | 9.7% |
| 101 से 300 | 7.96 | 7.10 | 10.8% |
| 301 से 500 | 13.55 | 11.64 | 14% |
| 500 से अधिक | 14.55 | 12.64 | 13.1% |
