महाराष्ट्र में सूखे का गहराया संकट, रबी बुआई में भारी गिरावट की आशंका; सरकार पर विपक्ष का हमला

Maharashtra Drought Crisis: महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण रबी की बुआई पिछड़ने से 1972-73 के सूखे से भी बदतर हालात की आशंका है। विपक्ष ने राहत पैकेज की मांग को लेकर सरकार को घेरा है।
In Maharashtra, rabi sowing has taken place on only 14.74 lakh hectares so far
महाराष्ट्र सूखा संकट, विजय वडेट्टीवार, हर्षवर्धन सपकाल सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र में अब तक सिर्फ 14.74 लाख हेक्टेयर में रबी की बुआई हुई।

  • राज्य में औसत से 19% कम बारिश, सोलापुर में 59% की कमी।

  • दिसंबर तक बुआई 20-25 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान, टूट सकता है रिकॉर्ड।

  • कांग्रेस ने सूखे से निपटने के लिए तत्काल राहत पैकेज और किसानों की मदद की मांग की।

Maharashtra Drought Impact On Farmers: महाराष्ट्र में बारिश की भारी कमी से खेती किसानी संकट में है। खरीफ सीजन प्रभावित होने के बाद अब रबी की बुआई भी पिछड़ गई है। राज्य में अब तक केवल 14.74 लाख हेक्टेयर में बुआई हुई है। दिसंबर के अंत तक यह आंकड़ा 20 से 25 लाख हेक्टेयर तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसा हुआ तो यह राज्य के रबी सीजन

का अब तक का सबसे कम बुआई क्षेत्र हो सकता है। वर्ष 1972-73 के सूखे के दौरान भी 47.29 लाख हेक्टेयर में रबी की बुआई हुई थी। इस वर्ष महाराष्ट्र में औसत से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि सोलापुर जिले में 59 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। बारिश की कमी से खेतों में नमी नहीं है और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट की आशंका भी बढ़ गई है।

किसानों के सामने गंभीर संकट

इस वर्ष अब तक 14.74 लाख हेक्टेयर में हुई बुआई में 7.79 लाख हेक्टेयर में खाद्यान्न, 6.78 लाख हेक्टेयर में दलहन और महज 16.106 हेक्टेयर में तिलहन शामिल हैं। राज्य का औसत रबी बुआई क्षेत्र 55 से 60 लाख हेक्टेयर रहता है।

सरकार पर वडेट्टीवार का निशाना

कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया कि सरकार के पास सूखे से निपटने की ठोस योजना नहीं है। किसानों को पानी, आर्थिक सहायता और फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से तत्काल राहत पैकेज घोषित करने तथा पशुओं के चारे और ग्रामीण पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की

In Maharashtra, rabi sowing has taken place on only 14.74 lakh hectares so far
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड; मुंबई और नागपुर का मौसम जानें

सपकाल का केंद्र पर हमला महाराष्ट्र को सहायता पर शाह चुप क्यों

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि महाराष्ट्र इस समय भीषण सूखे का सामना कर रहा है। राज्य में पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। किसान और खेतिहर मजदूर संकट में हैं। इसके बावजूद जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में दो दिनों के पुणे दौरे पर आए तो उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र को दी जाने वाली सहायता के बारे में एक शब्द भी नहीं कहा। शाह ने मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की, लेकिन यह चर्चा राज्य की समस्याओं को लेकर नहीं थी।

In Maharashtra, rabi sowing has taken place on only 14.74 lakh hectares so far
3 साल खाली पड़ी जमीनों पर सरकार लेगी कब्जा? बावनकुले बोले- गौ तस्करों पर मकोका, गोशालाओं को 25 लाख अनुदान

कुंभ मेले का पैसा किसानों के लिए खर्च करें सपकाल ने कहा कि

महायुति सरकार सूखा प्रभावित किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। मांग नहीं होने के बावजूद 80 हजार करोड़ की लागत वाले शक्तिपीठ महामार्ग का निर्माण करने की जिद की जा रही है, वहीं कुभ मेले पर 36 हजार करोड़ खर्च किए जा रहे है। यह धनराशि किसानों की सहायता के लिए खर्च की जानी चाहिए।

आपदा राहत राशि में बढ़ोतरी

केंद्र सरकार ने 2026-27 से प्राकृतिक आपदा राहत के मानदंडों में बदलाव किया है। इसके तहत असिंचित खेती के नुकसान पर सहायता 8,500 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये, सिंचित खेती पर 17 हजार से 22 हजार रुपये और फल-बागवानी के नुकसान पर 22,500 से 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की गई है।