महाराष्ट्र में सूखे से हाहाकार, फसल नुकसान के पंचनामों के लिए 11 विभागों के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Maharashtra Drought Relief: महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति के बीच मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 11 विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर फसल नुकसान के पंचनामे तेज करने के निर्देश दिए।
Maharashtra Drought 11 Departments Leave Cancelled Chandrashekhar Bawankule
राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bawankule Cancelled 11 Departments Leave: राज्य में सूखे की स्थिति को देखते हुए राहत कार्य में तेजी लाने के लिए राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने 11 विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का निर्णय लिया है।

इनमें राजस्व, कृषि, जिला परिषद, जलापूर्ति, बिजली, पशुपालन और जल संसाधन विभाग शामिल हैं। कुछ जिलों के जिलाधिकारियों ने इस संबंध में आदेश भी जारी किए हैं।

75 फीसदी क्षेत्र प्रभावित होने का दावा

हिंगोली के आराटी गांव में फसलों का निरीक्षण करने के बाद राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राज्य में सूखे की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का करीब 75 फीसदी हिस्सा सूखे की स्थिति से प्रभावित है। इस स्थिति का सीधा असर खरीफ फसलों पर दिखाई दे रहा है।

सोयाबीन की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है, जबकि कपास और अन्य फसलों पर भी मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों का असर पड़ा है। बावनकुले ने कहा कि कपास के पौधे ऊपर से हरे नजर आ रहे हैं, लेकिन फलियों और बोंड की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। सरकार नुकसान का वस्तुनिष्ठ आकलन कर रही है।

पंचनामे के बाद तय होगी मदद

बावनकुले ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उपसमिति नुकसान का जायजा ले रही है। फसल नुकसान के वस्तुनिष्ठ पंचनामे पूरे होने के बाद ही सहायता का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। क्षेत्रीय अधिकारियों को गांवों में मौजूद रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Maharashtra Drought 11 Departments Leave Cancelled Chandrashekhar Bawankule
जालना में अवैध रेत खनन केस, मनोज जरांगे के साथी संजय कटारे पर 4.90 करोड़ का जुर्माना फिर लागू

कांग्रेस ने रोका काफिला

किसानों को फसल नुकसान के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सूखे और फसल नुकसान से प्रभावित किसानों को जल्द राहत देने की मांग उठाई।

इसी दौरान राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का काफिला वहां पहुंचा, जिसे प्रदर्शनकारियों ने कुछ देर के लिए रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं और लंबित राहत को लेकर अपनी मांगें रखीं।

बाद में प्रदर्शनकारियों की ओर से बावनकुले को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से फसल नुकसान का जल्द आकलन कर प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

Maharashtra Drought 11 Departments Leave Cancelled Chandrashekhar Bawankule
गणेशोत्सव में छत्रपति संभाजीनगर पुलिस के सहयोग की सराहना, गणेश महासंघ ने आयुक्त प्रवीण पवार को किया सम्मानित
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com