Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 20 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली, राज्य सरकार के साथ हुई बैठक के बाद हुआ फैसला, लाखों मरीजों को मिली राहत

Maharashtra Doctors Strike: महाराष्ट्र में डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई। सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टर संगठनों ने फैसला लिया। सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रहेंगी।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 19, 2026 | 05:58 PM

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली (सोर्स: AI)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra Doctors Strike Postponed: महाराष्ट्र के लाखों मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और संबद्ध अस्पतालों में सोमवार को होने वाली डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। राज्य सरकार के साथ हुई लंबी बैठक और लंबित मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टर संगठनों ने यह फैसला लिया।

इसके साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, ऑपरेशन और अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर, मेडिकल शिक्षक और सरकारी डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। उनकी प्रमुख मांगें रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि, कार्य अवधि को लेकर स्पष्ट नीति, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार और डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई थीं।

डॉक्टरों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत डॉक्टरों के अन्य संगठनों ने इन मांगों पर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में डॉक्टरों ने अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखीं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने रिक्त पदों पर भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मानदेय से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद डॉक्टर संगठनों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।

सम्बंधित ख़बरें

महाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें

FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल

Pandharpur Corridor: किसानों को विश्वास में लेकर होगा विकास, डीसीएम शिंदे बोले, नहीं करेंगे कोई जबरदस्ती

महाराष्ट्र में नई सियासी हलचल, लक्ष्मण हाके ने बनाई OBC जनता पार्टी, बीजेपी पर साधा निशाना

रोगी सेवाएं रहेंगी सामान्य

हड़ताल टलने के बाद राज्य के सरकारी अस्पतालों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित नहीं होगी। ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और निर्धारित सर्जरी पहले की तरह जारी रहेंगी। मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक और कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहरों के अस्पतालों पर हड़ताल का सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका थी। लेकिन अंतिम समय में हुए इस फैसले से हजारों मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।

सरकार को दिया गया है कुछ समय

डॉक्टर संगठनों का कहना है कि यह फैसला मरीजों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार को मांगों पर अमल के लिए कुछ समय दिया गया है। यदि तय समय में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आगे आंदोलन का विकल्प खुला रहेगा। एक प्रतिनिधि ने कहा ने कहा कि हमारा संघर्ष मरीजों के खिलाफ नहीं है। डॉक्टरों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलेगा तो उसका सीधा लाभ मरीजों को ही होगा।

यह भी पढ़ेः- किन्नरों ने मिलकर युवक को पीटा, मुंबई लोकल में फ्री-स्टाइल फाइट का वायरल VIDEO देख चौक गए नेटिजन्स

स्वास्थ्य विभाग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और मरीजों को अपनी जांच या इलाज टालने की आवश्यकता नहीं है।

Maharashtra doctors strike postponed government meeting patients relief

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 19, 2026 | 05:58 PM

Topics:  

  • maharashtra government news
  • Maharashtra News
  • Medical Education Department
  • Medical Sector
  • Mumbai News
  • Resident doctors protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.