-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project Work Speed Up Labour Plan
छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति परियोजना में तेजी लाने की नई रणनीति, मुख्यमंत्री फडणवीस को भेजी जाएगी रिपोर्ट
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Sambhajinagar Water Supply Project: छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति परियोजना को तेज करने के लिए मजदूरों की संख्या बढ़ेगी। मुख्य पाइपलाइन, जल शोधन संयंत्र और सड़क मरम्मत कार्यों पर प्रशासन ने फोकस बढ़ाया।

छत्रपति संभाजीनगर जलापूर्ति परियोजना (सोर्सः डिजाइन फोटो)
Chhatrapati Sambhajinagar Water Supply Project: वर्षों से शहरवासियों की उम्मीदों का केंद्र बनी जलापूर्ति परियोजना को अब तेज गति से पूरा करने की दिशा में प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। निर्माण कार्य में आ रही धीमी प्रगति को देखते हुए परियोजना में अतिरिक्त मजदूर और तकनीकी कर्मचारियों की आवश्यकता का विस्तृत ब्यौरा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भेजा जाएगा।
इसके आधार पर कार्यबल बढ़ाकर निर्माण की रफ्तार तेज करने की योजना बनाई गई है। यह जानकारी शुक्रवार शाम पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनपा आयुक्त अमोल येडगे ने दी। उन्होंने बताया कि परियोजना की नियमित निगरानी की जा रही है और सभी विभागों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक चरण की होगी अलग निगरानी
प्रशासन ने परियोजना के सभी हिस्सों की अलग-अलग समीक्षा शुरू कर दी है। किस स्थान पर कितने कर्मचारी कार्यरत हैं और कितनी अतिरिक्त जनशक्ति की जरूरत है, इसका विस्तृत आकलन तैयार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर निर्माण एजेंसी के साथ समन्वय बढ़ाकर लंबित कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
लोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
ठाणे के क्लासरूम में ड्रग्स लेते छात्र का VIDEO वायरल, उपमुख्यमंत्री के जिले में ऐसी घटना देख भड़के लोग
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
मुख्य पाइप लाइन को समय पर चालू करने की तैयारी
अधिकारियों के अनुसार जुलाई के अंत तक 1500 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइप लाइन चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद अगस्त के अंत तक 2000 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन भी शुरू करने की योजना है। दोनों पाइप लाइन शुरू होने के बाद शहर के जल वितरण तंत्र को अधिक क्षमता के साथ संचालित किया जा सकेगा और कई क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी।
जल उत्पादन बढ़ाने पर भी विशेष जोर
परियोजना के अंतर्गत जैकवेल, जल शोधन संयंत्र और वितरण प्रणाली को समानांतर रूप से विकसित किया जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य जल शोधन क्षमता को 200 एमएलडी तक पहुंचाना है। अधिकारियों का अनुमान है कि अगस्त तक अतिरिक्त जल उपलब्ध होने लगेगा, जबकि पूरी क्षमता से आपूर्ति वितरण नेटवर्क के पूर्ण होने के बाद संभव होगी।
खुदाई से प्रभावित मार्गों की होगी मरम्मत
पाइपलाइन बिछाने के कारण शहर के अनेक मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने इनके पुनर्निर्माण के लिए अलग वित्तीय सहायता की मांग करने का निर्णय लिया है। जिला योजना समिति और राज्य सरकार से विशेष निधि मांगी जाएगी। साथ ही परियोजना में बचने वाली राशि का उपयोग भी सड़क मरम्मत कार्यों में करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
नियमित जलापूर्ति लक्ष्य, समय सीमा पर प्रशासन का जोर
प्रशासन का कहना है कि सभी संबंधित विभागों और निर्माण एजेंसी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद शहर को पर्याप्त मात्रा में नियमित पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है, जिससे वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री ने दिए स्पष्ट निर्देश
हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलापूर्ति परियोजना की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में महानगरपालिका, महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी को आपसी समन्वय बढ़ाकर सभी लंबित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए गए। साथ ही परियोजना की नियमित निगरानी करते हुए निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने पर भी जोर दिया गया।
यह भी पढ़ेः- Waves 2027 को भव्य बनाने की तैयारी, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
नौ जलाशयों तक पहुंचेगा पानी
1500 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइप लाइन शुरू होने के बाद शहर के नौ जलाशयों तक पानी पहुंचाया जाएगा। इनमें चार मौजूदा जलाशयों का उपयोग भी किया जाएगा। संभाजीनगर प्रशासन का अनुमान है कि अगस्त के अंत तक लगभग 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी उपलब्ध होने लगेगा, जबकि शेष 100 एमएलडी जल वितरण नेटवर्क का कार्य पूरा होने के बाद शहर वासियों तक पहुंच सकेगा। इससे भविष्य में नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
Chhatrapati sambhajinagar water supply project work speed up labour plan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें ये पौराणिक कथा, बड़े से बड़ा पाप से मुक्ति की है मान्यता
Aug 08, 2026 | 10:10 PMयश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
Aug 08, 2026 | 10:09 PMमहज ₹1000 में अपने घर की रजिस्ट्री! पड़ेगांव में 672 परिवारों को PMAY के अंतर्गत जल्द मिलेगा आशियाना
Aug 08, 2026 | 09:59 PMना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PMExclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PMकामिका एकादशी पर चुपचाप जप लें ये 5 शक्तिशाली मंत्र, श्रीहरि की कृपा से खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
Aug 08, 2026 | 09:40 PMलोकप्रिय कार्यशैली का सम्मान, भिवंडी के तहसीलदार अभिजीत खोले बने आदर्श तहसीलदार
Aug 08, 2026 | 09:38 PMवीडियो गैलरी

यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM












