-
सोम, 20 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Doctors Strike Postponed Government Meeting Patients Relief
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली, राज्य सरकार के साथ हुई बैठक के बाद हुआ फैसला, लाखों मरीजों को मिली राहत
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Maharashtra Doctors Strike: महाराष्ट्र में डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई। सरकार के आश्वासन के बाद डॉक्टर संगठनों ने फैसला लिया। सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रहेंगी।

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल टली (सोर्स: AI)
Maharashtra Doctors Strike Postponed: महाराष्ट्र के लाखों मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। राज्यभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों और संबद्ध अस्पतालों में सोमवार को होने वाली डॉक्टरों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टल गई है। राज्य सरकार के साथ हुई लंबी बैठक और लंबित मांगों पर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टर संगठनों ने यह फैसला लिया।
इसके साथ ही ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू, ऑपरेशन और अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। राज्य के रेजिडेंट डॉक्टर, मेडिकल शिक्षक और सरकारी डॉक्टरों के विभिन्न संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी। उनकी प्रमुख मांगें रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती, रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में वृद्धि, कार्य अवधि को लेकर स्पष्ट नीति, अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार और डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई थीं।
डॉक्टरों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन समेत डॉक्टरों के अन्य संगठनों ने इन मांगों पर सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टर संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच कई घंटों तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में डॉक्टरों ने अपनी समस्याएं और मांगें विस्तार से रखीं। सूत्रों के अनुसार सरकार ने रिक्त पदों पर भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और मानदेय से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद डॉक्टर संगठनों ने फिलहाल हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया।
सम्बंधित ख़बरें
दोषी अधिकारियों को बचाया तो मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत-चेंबूर हादसे पर महापौर रितु तावड़े का कड़ा रुख
नागपुर में अपराधियों का खूनी आतंक: गोरेवाड़ा रोड पर कैटरिंग कर्मियों से लूट, विरोध करने पर ऑटो चालक की हत्या
दिनभर उमस ने किया बेहाल, रात की बारिश से मिली राहत; 25 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार
महाजन से अदावत खत्म करेंगे खडसे, भेजा 75 वें जन्मदिन का न्योता, तेज हुई घर वापसी की अटकलें
रोगी सेवाएं रहेंगी सामान्य
हड़ताल टलने के बाद राज्य के सरकारी अस्पतालों में किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवा प्रभावित नहीं होगी। ओपीडी, इमरजेंसी, आईसीयू और निर्धारित सर्जरी पहले की तरह जारी रहेंगी। मुंबई, पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, नासिक और कोल्हापुर जैसे प्रमुख शहरों के अस्पतालों पर हड़ताल का सबसे अधिक असर पड़ने की आशंका थी। लेकिन अंतिम समय में हुए इस फैसले से हजारों मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
सरकार को दिया गया है कुछ समय
डॉक्टर संगठनों का कहना है कि यह फैसला मरीजों के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है। सरकार को मांगों पर अमल के लिए कुछ समय दिया गया है। यदि तय समय में ठोस निर्णय नहीं हुआ तो आगे आंदोलन का विकल्प खुला रहेगा। एक प्रतिनिधि ने कहा ने कहा कि हमारा संघर्ष मरीजों के खिलाफ नहीं है। डॉक्टरों को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण मिलेगा तो उसका सीधा लाभ मरीजों को ही होगा।
यह भी पढ़ेः- किन्नरों ने मिलकर युवक को पीटा, मुंबई लोकल में फ्री-स्टाइल फाइट का वायरल VIDEO देख चौक गए नेटिजन्स
स्वास्थ्य विभाग की अपील
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी और मरीजों को अपनी जांच या इलाज टालने की आवश्यकता नहीं है।
Maharashtra doctors strike postponed government meeting patients relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Geeta Dutt: ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ से अमर हुईं गीता दत्त, जानें कैसे शराब ने छिनी सुरों की मलिका की शौहरत
Jul 20, 2026 | 07:43 AMदिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज से, सियासी हलचल के बीच कई रास्तों पर महाजाम; निकलने से पहले पढ़ें
Jul 20, 2026 | 07:40 AMदोषी अधिकारियों को बचाया तो मुख्यमंत्री से करूंगी शिकायत-चेंबूर हादसे पर महापौर रितु तावड़े का कड़ा रुख
Jul 20, 2026 | 07:36 AMदिल्ली में संसद मार्च पर हाई अलर्ट, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, विजय चौक से PM आवास तक ‘नो-गो जोन’! VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:34 AMSacred Number 108: मनके से लेकर जपमाला तक 108 अंक क्यों माना जाता है पवित्र? जानें क्या कहता है विज्ञान
Jul 20, 2026 | 07:34 AMधार रोड पर अनियंत्रित बस ने मारी कार और बाइक को टक्कर, बड़ा हादसा टला, पुलिस ने की बस जप्त
Jul 20, 2026 | 07:29 AMजबलपुर-नरसिंहपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे सेल्फी ले रहे दोस्तों को वाहन ने मारी टक्कर, 4 की मौत
Jul 20, 2026 | 07:19 AMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर बरसे मनीष सिसोदिया! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर सरकार को दी सीधी चुनौती,देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:39 PM
किसान बेहाल, फसलें कंकाल…उज्जैन में 15 दिनों से रूठे इंद्रदेव; अब महाकाल का सहारा, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 10:17 PM
कलयुगी बेटे की दरिंदगी! बुजुर्ग माँ की जान पर बनी आफत, सीएम योगी से लगाई न्याय की गुहार, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 09:43 PM
आगरा में बीच सड़क पति, पत्नी और वो पर बवाल, पति को अय्याशी करते देख भड़की महिला; VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 08:19 PM
जंतर-मंतर पर पूनम पांडे का बड़ा कदम! छात्रों के समर्थन में उतरीं एक्ट्रेस, सरकार से पूछे सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:14 PM
NSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PM













