बाढ़, बारिश और चक्रवात…महाराष्ट्र के 17 जिलों में रेड अलर्ट, एक्शन में CM फडणवीस
Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में चक्रवाती बारिश से भारी तबाही, कई जिले जलमग्न, CM फडणवीस ने राहत कार्य तेज किए और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बाढ़, बारिश और चक्रवात...महाराष्ट्र के 17 जिलों में रेड अलर्ट, एक्शन में CM फडणवीस
Mumbai News: दो दिनों के विश्राम के बाद महाराष्ट्र में फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारी बारिश की वजह से कई जिलों, खासकर सोलापुर, मुंबई, कोंकण, पुणे, नासिक घाट और मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। इससे किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। तो वहीं नदी नालों के आसपास स्थित गावों में लोगों के घरों में पानी भरने से गांववासी भी मुश्किलों में घिर गए हैं। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना व्यक्त करके राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों में रेड अलर्ट तो वहीं कई अन्य जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण, अगले 48 घंटों तक राज्य में बारिश का जोर बना रहेगा। सरकार ने युद्ध स्तर पर सहायता शुरू कर दी है।
सीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, धाराशिव जिले के 6 गांवों का संपर्क टूट गया है। वहां 88 घर ढह गए हैं। नतीजतन 3615 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसी तरह संभाजी नगर जिले के 68 राजस्व मंडलों में अति वृष्टि हुई है। जिले में 133 पक्के और 291 कच्चे घर ढह गए हैं। जिले के नागरिकों को पैठण तालुका में स्कूलों और मंगल कार्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। हिंगोली जिले के 23 मंडलों में आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां 10 गांवों का संपर्क टूट गया है। बारिश के कारण हुए विभिन्न हादसों में 13 लोगों की मौत हुई है। लोगों की मदद के लिए 231.27 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। परभणी जिले में 17 गांव में बरसाती पानी से बाढ़ आई है। 203 मकान ढह गए हैं जबकि 6 नागरिक एवं कई अन्य पशुओं की मौत हुई है।
इसी तरह नांदेड, लातूर और जालना में भी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं जिला कलेक्टर के संपर्क में हैं। मराठवाड़ा में एक दिन में 113 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है। कुछ जगहों पर मवेशियों के लिए चारे की समस्या पैदा हुई थी। हमने जिला मजिस्ट्रेट के मार्फत चारे की व्यवस्था कर दी है। हम पहले ही 2 हजार करोड़ रुपए जारी कर चुके हैं। इसका वितरण भी शुरू कर दिया गया है। जिन घरों में पानी घुस गया है, वहां हमने 10 हजार की सहायता राशि भी पहुंचानी शुरू कर दी है। इसी तरह प्रभावित इलाकों में लोगों को राशन किट का वितरण भी किया जा रहा है। सीएम देवेंद्र ने कहा कि मैंने जिला कलेक्टरों से साफ कह दिया है कि वे देखें कि निचला सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं। उन्हें भी कार्यालय में बैठने की बजाय बाहर रहने को कह दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने के आदेश पर कर्मचारियों का छलका दर्द, बोले- इस उम्र में नौकरी कहां मिलेगी…?
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दिल्ली में जुटेगा देशभर का आदिवासी समाज, मुख्य अतिथि होंगे अमित शाह
एनरिच्ड यूरेनियम छोड़ने को तैयार हुआ तेहरान, ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- जल्द होगी घोषणा
प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है
सीएम फडणवीस ने आगे कहा, प्रभावित लोगों को तत्काल मदद पहुंचाई जा रही है। अगले दो-तीन दिन अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो और कम से कम नुकसान हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार लोगों को ज़्यादा से ज़्यादा मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
कहां-कहां रहेगा अलर्ट?
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, जालना, रायगढ़, पालघर, नासिक और पुणे जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि बाकी सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। तूफानी हवाओं और बिजली के साथ भारी बारिश ऐसे ही जारी रही, तो आशंका है कि राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति और भी विकट हो सकती है। ऐसी आशंकाओं के बीच 17 जिलों के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए गए हैं।
बीड – 02442-299299,
लातूर – 02382-220204,
धाराशिव – 02472-227301,
नांदेड़ – 02462-235077,
परभणी – 02452-226400,
सोलापुर – 0217-2731012,
पुणे – 09370960061,
सातारा – 02162-232349,
अहिल्यानगर – 0241-2323844,
गढ़चिरौली – 07132-222031,
कोल्हापुर – 02312-659232,
रायगढ़ – 08275152363,
रत्नागिरी – 0705722233,
सिंधुदुर्ग– 02362-228847,
पालघर – 02525-297474,
ठाणे – 09372338827,
मुंबई शहर और उपनगर – 1916/022-69403344
इसके अलावा, मंत्रालय के 24/7 हॉटलाइन नंबर हैं
01। 022-22027990
02। 022-22794229
03। 022-22023039
04। 09321587143।
सरकार ने आपात स्थिति में उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- दाऊद से लड़कर बने ‘अंडरवर्ल्ड डॉन’…अब BMC चुनावों में बिगाड़ेंगे गणित, जानें मुंबई का ‘डैडी’ प्लान
घर से बाहर न निकलने की अपील
इस बीच, अगले कुछ घंटों में राज्य में बारिश की तीव्रता और बढ़ने की संभावना है। कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट पहले ही जारी कर दिया गया है। अगर बारिश इसी तरह जारी रही, तो बाढ़ आ सकती है, इसलिए सरकार ने भी अपील की है कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें, अन्यथा घर पर ही रहें।
