सीएम रिलीफ फंड से 798 मरीजों को मिले 15.79 करोड़, किडनी और लिवर मरीजों को सर्वाधिक सहायता

Chief Minister Medical Assistance Fund: महाराष्ट्र में CM Relief Fund से 2025-26 में अंग प्रत्यारोपण के लिए 798 मरीजों को 15.79 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।
maharashtra cm relief fund 798 patients 15 79 crore aid
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि (सोर्सः सोशल मीडिया)
Updated on

Maharashtra Government Medical Aid: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि एक बड़ा सहारा बन रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अंग प्रत्यारोपण (ऑर्गन ट्रांसप्लांट) जैसी खर्चीली सर्जरी के लिए 798 जरूरतमंद मरीजों को कुल 15.79 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह मदद मरीजों को नया जीवन देने में बेहद कारगर साबित हो रही है।

अंग प्रत्यारोपण के इस आंकड़े में सबसे अधिक मदद किडनी और लिवर के मरीजों को मिली है। कुल 617 किडनी मरीजों को 12.23 करोड़ रुपये तथा 162 लिवर मरीजों को 3.21 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इसके अलावा 16 हृदय प्रत्यारोपण के लिए 28.50 लाख रुपये और 3 फेफड़े के प्रत्यारोपण के लिए 6 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

maharashtra cm relief fund 798 patients 15 79 crore aid
नासिक के नए पालकमंत्री बने गिरीश महाजन! पत्नी ने कान में दी खुशखबरी; महाजन ने CM देवेंद्र फडणवीस का जताया आभार

आवेदन प्रक्रिया हुई अब और आसान

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में सहायता प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया गया है। अब मरीजों को मंत्रालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। राज्य के सभी 36 जिलों में सहायता कक्ष शुरू किए गए हैं। साथ ही अस्पताल स्वयं मरीज की ओर से सीधे ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करते हैं, जिससे इलाज तुरंत शुरू हो सके।

हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

मुख्यमंत्री सहायता निधि एवं धर्मादाय अस्पताल सहायता कक्ष प्रमुख रामेश्वर नाईक ने बताया कि"अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारी के खर्चीले उपचार में मरीजों को सही समय पर आर्थिक मदद मिलना बेहद जरूरी होता है। संवेदनशील मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए पूरी प्रक्रिया को अधिक त्वरित, पारदर्शी और आधुनिक बनाया गया है। किसी भी सहायता या जानकारी के लिए जरूरतमंद मरीज अथवा मरीजों के परिजन हमारे टोल-फ्री नंबर 1800 123 2211 पर संपर्क कर सकते हैं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com