मुख्यमंत्री फडणवीस का बड़ा ऐलान! IT विभाग होगा सुपर-पावरफुल, डिजिटल महाराष्ट्र की ओर बड़ा कदम
Devendra Fadnavis News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सशक्त करने का ऐलान किया। डिजिटल महाराष्ट्र के लिए AI, बिग डेटा व साइबर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सशक्त बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सामान्य प्रशासन विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी एक महत्वपूर्ण विभाग है। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सेवाएं इसी विभाग के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जाती हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य सचिव राजेश कुमार, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओ.पी. गुप्ता, सामान्य प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव वी. राधा, नियोजन विभाग के प्रधान सचिव सौरभ विजय, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- आउटसोर्सिंग से भर्ती बंद करो…सड़क पर उतरा आदिवासी समाज, जानें क्या है मामला
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग का कायाकल्प: नासिक सिंहस्थ कुंभ से पहले 90% काम होगा पूरा, CM फडणवीस ने की समीक्षा
पुणे में CM फडणवीस के आदेश के बाद भी PMRDA में UDCPR अटकी, नगर विकास विभाग की चुप्पी से विकास ठप
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
सरकार राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को सशक्त बनाकर डिजिटल महाराष्ट्र की अवधारणा को क्रियान्वित करने के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी कहा कि सभी सरकारी सेवाओं को डिजिटल रूप में उपलब्ध कराना, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा और साइबर सुरक्षा जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताएं हैं।
