CM फडणवीस ने अजित दादा को समर्पित किया बजट, पूर्व उपमुख्यमंत्री के नाम पर नागरिक पुरस्कार और स्मारक का ऐलान
Ajit Pawar Memorial: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्री के तौर पर पेश किया 2026-27 का ऐतिहासिक बजट। दिवंगत अजित पवार को याद कर हुए भावुक, की कई बड़े स्मारकों और पुरस्कारों की घोषणा।
- Written By: आकाश मसने
देवेंद्र फडणवीस व अजित पवार का मेमोरियल (सोर्स: सोशल मीडिया)
State Level ‘Citizen Award’ In The Name Of Ajit Pawar: महाराष्ट्र के इतिहास में आज एक भावुक और ऐतिहासिक क्षण देखा गया। मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधानमंडल में साल 2026-27 का राज्य बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री फडणवीस ने वित्त मंत्री के रूप में बजट भाषण पढ़ा। बजट की शुरुआत करते हुए फडणवीस का गला भर आया। उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार को याद करते हुए कहा, “आज मेरा हृदय भारी है। अजित दादा ने 11 बार बजट पेश कर राज्य को वित्तीय अनुशासन दिया। यह बजट उन्हीं को समर्पित है।”
अजित पवार के नाम पर नागरिक पुरस्कार और स्मारक
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा में बजट भाषण के दौरान घोषणा की कि अजित पवार की स्मृति में एक भव्य स्मारक बनाया जाएगा और उनके नाम पर राज्य स्तरीय ‘नागरिक पुरस्कार’ की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अजित दादा के जाने से जो शून्य पैदा हुआ है, उसे कभी भरा नहीं जा सकता।
अजितदादा पवार यांच्या स्मरणार्थ भव्य स्मारक @Dev_Fadnavis #Budget4ViksitMaharashtra #Maharashtra #DevendraFadnavis pic.twitter.com/r7FI2l5AUh — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
‘तीसरी मुंबई’ की ओर बढ़ा कदम; रायगढ़ में 216 एकड़ भूमि का अधिग्रहण, एमएमआरडीए के सहभागी मॉडल को मिली सफलता
महाराष्ट्र में बिजली प्रबंधन में AI का इस्तेमाल, फडणवीस सरकार की नई ऊर्जा रणनीति
Devendra Fadnavis सरकार का बड़ा फैसला, ‘एज्युसिटी’ और ‘मेडिसिटी’ से खुलेगा वैश्विक शिक्षा का रास्ता
महाराष्ट्र में क्राइम पर होगा कड़ा प्रहार! CM फडणवीस ने नासिक धर्मांतरण और ड्रग्स केस पर बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
विमान हादसे में हुआ अजित पवार का निधन
बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में विमान हादसे में निधन हो गया था। वे महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए मुंबई से पुणे जिले के बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान उनका प्लेन क्रैश हो गया था। इस हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अजित पवार राज्य के वित्त मंत्री थे। उनके नाम 6 बार उपमुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड दर्ज है।
यह भी पढ़ें:- बड़ी खुशखबरी: किसानों का कर्ज माफ करेगी फडणवीस सरकार! अहिल्याबाई होल्कर स्कीम का किया ऐलान
मिशन 2047: ‘विकसित महाराष्ट्र’ की नींव
देवेंद्र फडणवीस ने इस बजट को केवल वार्षिक लेखा-जोखा नहीं, बल्कि 2047 के ‘विकसित महाराष्ट्र’ का विजन डॉक्यूमेंट बताया। बजट के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं।
- महात्मा फुले की 200वीं जयंती: समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए भारी फंड आवंटित किया गया है।
- सामाजिक समरसता वर्ष: सरकार ने इस साल को ‘सामाजिक समरसता वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना है।
- बाबासाहेब आंबेडकर शताब्दी: रायगढ़ जिले में बुनियादी ढांचे के विकास और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण के लिए विशेष निधि का प्रावधान किया गया है।
- हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्मारक: मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ घोषणा की कि बालासाहेब ठाकरे स्मारक का निर्माण कार्य अब पूर्णता की ओर है और जल्द ही इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।
