महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के बीच MoU, मेधावी छात्रों को 100% छात्रवृत्ति
Maharashtra Government और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय मुंबई कैंपस के बीच समझौता हुआ। ‘मुख्यमंत्री-ब्रिस्टल छात्रवृत्ति योजना’ के तहत मेधावी छात्रों की पूरी ट्यूशन फीस विश्वविद्यालय वहन करेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Bristol University MOU Scholarship: महाराष्ट्र सरकार और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय मुंबई कैंपस प्राइवेट लिमिटेड के बीच विधान भवन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए, जिसका उद्देश्य महाराष्ट्र के प्रतिभाशाली छात्रों को विश्व स्तरीय उच्च शिक्षा के अधिक अवसर प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव बी वेणुगोपाल रेड्डी, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय की कुलपति एवं अध्यक्ष प्रो एवलिन वेल्च, ब्रिस्टल विश्वविद्यालय की मुख्य परिचालन अधिकारी लुसिंडा पार, निदेशक जूलिया हॉल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्विन दमेरा और अन्य उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ब्रिस्टल विश्वविद्यालय जैसे विश्व प्रसिद्ध संस्थान के साथ समझौता करना गर्व की बात है।
प्रतिभावान छात्रों को मिलेगी बेहतर शिक्षा
यह सहयोग महाराष्ट्र के उन छात्रों को बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और इसके लिए योग्य हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यदि सरकार और शिक्षा जगत एक साथ आएं तो हम निश्चित रूप से एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जोगेश्वरी जंक्शन, नई हार्बर लाइन और 15 डिब्बों वाली लोकल से बदलेगी मुंबई की रेल व्यवस्था
मुंबई: एसटी महामंडल के भूमि विकास को मिलेगी गति, पीपीपी नीति से छूट देने को मंत्रिमंडल की मंजूरी
महाराष्ट्र सरकार की पहल से गहरे समुद्र में हो सकेगा संपर्क, BSNL के साथ मछुआरों के लिए सैटेलाइट फोन योजना
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
ये भी पढ़ें :- मुंबई में निर्माण परियोजनाओं पर AI-IoT से निगरानी, सीएम फडणवीस का ऐलान
समझौते के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय छात्रवृत्ति योजना’ संयुक्त रूप से विकसित और कार्यान्वित की जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे मेधावी छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। चयनित छात्रों को उनके डिग्री पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए शत प्रतिशत ट्यूशन फीस माफ कर दी जाएगी। इस छात्रवृत्ति का पूरा खर्च ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, मुंबई परिसर द्वारा उठाया जाएगा।
