BMC मेयर को लेकर महायुति में कलह! भाजपा अध्यक्ष के बयान से छिड़ा सियासी घमासान
Maharashtra Politics: बिहार में बीजेपी की जीत से महाराष्ट्र भाजपा उत्साहित है। मुंबई महापौर पद का दावा करने पर महायुति में तनाव बढ़ा। भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बयान से शिंदे गुट नाराज हो गया है।
- Written By: आकाश मसने
रवींद्र चव्हाण व संजय शिरसाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Mayor Mahayuti Tension: बिहार में बीजेपी को मिली सफलता से महाराष्ट्र के भाजपाइयों का उत्साह चरम पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं को अब मुंबई में महापौर की कुर्सी करीब नजर आने लगी है। बीजेपी के नेता इस संबंध में खुल कर बयान दे रहे हैं। इससे महायुति में तनाव बढ़ने के संकेत मिले हैं।
ऐसा शनिवार को तब देखने को मिला जब बीजेपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने दावा किया कि मुंबई में बीजेपी का महापौर बनेगा। इस पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है।
सीएम फडणवीस ने विपक्ष पर लगाया आरोप
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका ठीकरा विपक्ष पर फोड़ते हुए कहा कि विरोधी हमारे बीच झगड़ा लगाने का प्रयास कर रहे हैं। महापौर महायुति का होगा। किसी ने यह नहीं कहा कि बीजेपी का महापौर बनेगा। महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीकांत शिंदे बनेंगे मोदी सरकार में मंत्री! एकनाथ शिंदे गुट को मिलेंगे 2 बड़े पद, जानें और किसे मिलेगा मौका
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
हालांकि मुंबई मनपा के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा चुनाव आयोग की ओर अभी तक नहीं की गई है। लेकिन इसके बाद भी सत्तारूढ़ महायुति में महापौर पद पर दावेदारी को लेकर घमासान शुरू हो गया है।
2017 में मौका चूक गई थी बीजेपी
रवींद्र चव्हाण ने स्पष्ट बयान दिया है कि महायुति की मुंबई में सत्ता में आएगी और महापौर भाजपा का ही बनेगा। भाजपा इस बार किसी भी कीमत पर मुंबई का महापौर पद जीतने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्ष 2017 में मामूली अंतर से बीजेपी ने अवसर गंवा दिया था।
यह भी पढ़ें:- पुणे मनपा में रुकी भर्ती, 262 पदों को मंजूरी का इंतजार…काम संभाल रहे 10,000 कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी
2017 में हुए मुंबई मनपा के चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने युति तोड़ कर अलग-अलग चुनाव लड़ा था। तब बीजेपी शिवसेना से सिर्फ 2 सीटों से पीछे रह गई थी। शिवसेना के 84, जबकि बीजेपी के 82 नगरसेवक चुने गए थे। लेकिन इस बार बीजेपी महापौर का पद पाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रवींद्र चव्हाण ने ऐसे संकेत भी दे दिए हैं। लेकिन उनके बयान के बाद, महायुति के भीतर घमासान शुरू हो गया है।
