Maharashtra ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े संदिग्धों पर 40 ठिकानों पर छापेमारी
Maharashtra ATS ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्धों की तलाश में मुंबई समेत राज्यभर में 40 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया और हवाला कनेक्शन की जांच कर रही।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र एटीएस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra ATS Raids Pakistani Gangster: महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस ने पाकिस्तान से अपराध को अंजाम देने वाले गैंगस्टर से जुड़े गद्दारों की तलाश के लिए बुधवार को मुंबई सहित पूरे राज्य में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की।
एक अधिकारी ने बताया कि अभियान के बाद कम से कम 40 संदिग्धों से पूछताछ की गई। एटीएस को कुछ व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इन संदिग्ध लोगों पर कथित तौर पर पाकी गैंगस्टर शहजाद भट्टी तथा उसके गिरोह से संपर्क रखने के आरोप हैं।
महाराष्ट्र के कई शहरों में महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि विदेश से अपने गिरोह को चला रहा भट्टी भारत में युवाओं को गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहा था। महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई, अकोला, नांदेड़, पुणे, मीरा रोड, नालासोपारा, नाशिक, जलगांव, नागपुर सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर बुधवार के तड़के छापेमारी की कार्रवाई शुरू की थी। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की रिपोर्ट नहीं थी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज
One Knee Proposal: आखिर शादी के लिए एक घुटने पर बैठकर ही क्यों किया जाता है प्रपोज़? जानें इसकी दिलचस्प कहानी
ठाकरे को एक और झटका, सचिन अहीर ने थामा धनुष-बाण, शिंदे गुट से विधान परिषद उपसभापति पद के बने उम्मीदवार
एक रात के 2 लाख, एक्ट्रेस के जिस्म का सौदा, मुंबई के गिरगांव में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश
ये भी पढ़ें :- रोहित पवार की भविष्यवाणी से महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल, बोले- तटकरे-पटेल समेत कई नेता होंगे BJP में शामिल
बड़ी साजिश पनपने से पहले ही खत्म
- इन संदिग्धों पर आरोप है कि वे पाकी गैंगस्टर शहजाद के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को फॉलो करने के अलावा उनसे संपर्क बनाने की कोशिश में हैं।
- संदिग्ध लोगों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है।
- एटीएस का यह ऑपरेशन प्रमुख तौर पर महाराष्ट्र में हथियारों की तस्करी या किसी भी बड़ी साजिश को पनपने से पहले ही खत्म करने के मकसद से अंजाम दिया गया है।
- संदिग्धों के बैंक अकाउंट्स और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है, एटीएस को शक है कि ‘हवाला’ के माध्यम से पाकिस्तान या अन्य देशों से संदिग्धों को पैसा आ रहा है।
