-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Assembly Election Uddhav Thackeray Cm Face Of Mva Meeting
महाराष्ट्र के स्वाभिमान को बचाने की लड़ाई है विधानसभा चुनाव, जानें CM फेस को लेकर उद्धव ठाकरे ने क्या कहा
- Written By: किर्तेश ढोबले
महाविकास आघाडी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव राज्य के आत्मसम्मान की रक्षा की लड़ाई के लिए होंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन के कार्यकर्ता महाराष्ट्र के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपने निजी हितों से ऊपर उठकर काम करें।

उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके ही मद्देनजर शुक्रवार (16अगस्त) को महाविकास अघाड़ी के पदाधिकारियों की मुंबई में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किए जाने वाले, महाविकास आघाडी गठबंधन के उम्मीदवार का वह समर्थन करेंगे।
महाविकास आघाडी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव राज्य के आत्मसम्मान की रक्षा की लड़ाई के लिए होंगे। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाविकास आघाडी गठबंधन के कार्यकर्ता महाराष्ट्र के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए अपने निजी हितों से ऊपर उठकर काम करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए घोषित किए जाने वाले, महाविकास आघाडी गठबंधन के उम्मीदवार का वह समर्थन करेंगे। महाराष्ट्र में अक्टूबर या नवंबर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। एमवीए में शिव सेना (यूबीटी), शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।
महाविकास आघाडी गठबंधन के उम्मीदवार का करेंगे समर्थन
विपक्षी गठबंधन एमवीए के पार्टी कार्यकर्ताओं को यहां संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, कांग्रेस और राकांपा द्वारा एमवीए के मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में घोषित किसी भी उम्मीदवार का समर्थन करेगा। मैं अपने लिए नहीं बल्कि महाराष्ट्र के अधिकारों के लिए लड़ रहा हूं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पहले किया जाना चाहिए न कि चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के हिसाब से यह तय होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे का केंद्र पर निशाना, सोनम वांगचुक के आंदोलन को दिया समर्थन
UBT को बताया उलेमा बचाव टोली, उद्धव के बाबर जनता पार्टी वाले तंज पर नरेश म्हस्के का पलटवार
‘जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं’… नागपुर में एकनाथ शिंदे का विपक्ष पर बड़ा हमला
महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज: मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मिले एकनाथ खड़से; गुलाबराव पाटिल ने कसा तीखा तंज
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का क्यों नहीं हुआ ऐलान, मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताई वजह
विपक्षी गठबंधन के दूत बनें कार्यकर्ताओं
उद्धव ठाकरे ने महाविकास आघाडी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन के दूत बनें। ठाकरे ने एमवीए कार्यकर्ताओं से निजी स्वार्थ से ऊपर उठने और महाराष्ट्र के गौरव और हित की रक्षा के लिए लड़ने को कहा।
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुत्व छोड़ दिया?
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने संबोधन में देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता की वकालत किए जाने पर ठाकरे ने सवाल किया कि क्या उन्होंने हिंदुत्व छोड़ दिया है? उन्होंने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और पूछा कि जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत में थी तो इसे पारित क्यों नहीं किया गया।
Maharashtra assembly election uddhav thackeray cm face of mva meeting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PMदतिया उपचुनाव: BJP की तैयारी तेज, भरत सिंह कुशवाह बने प्रभारी; राहुल कोठारी को मिली सह-प्रभारी की जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 10:53 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब सरकारी उत्सव के रूप में मनाई जाएगी अजित पवार की जयंती
Jul 15, 2026 | 10:47 PMकेन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PMया तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PMMP News: ₹1160 करोड़ के चावल गबन का दावा भ्रामक! FCI ने जारी किया स्पष्टीकरण; बताया क्या है पूरा मामला
Jul 15, 2026 | 10:32 PMदोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM














