Maharashtra: मुंबई महापौर पद महिला के लिए आरक्षित, ड्रॉ पर शिवसेना ठाकरे गुट का विरोध
Mumbai News: राज्य की 29 महानगरपालिकाओं में महापौर पद का आरक्षण लॉटरी से तय हो गया है। 15 मनपाओं में महिला महापौर होंगी, जबकि मुंबई में ओपन कैटेगरी महिला आरक्षण पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएमसी महापौर (सौ. डिजाइन फोटो )
Mumbai News In Hindi: मुंबई समेत राज्य की 29 मनपाओं के महापौर पद के आरक्षण का फैसला गुरुवार को लॉटरी के जरिए तय कर दिया गया। इसमें एससी के लिए 3, एसटी-1, ओबीसी 8 और ओपन कैटेगरी के लिए 17 सीटें तय की गई हैं।
राज्य की 29 में से 15 मनपा में महिलाओं यानी ‘आधी आबादी’ का राज होगा। मुंबई, पुणे और नागपुर समेत 10 मनपा में ओपन कैटेगरी महिला महापौर न होंगी।
आरक्षण के लिए ड्रॉ मंत्रालय में नगर विकास राज्यमंत्री माधुरी मिसाल की अध्यक्षता में निकाला गया। मुंबई मनपा के मेयर पद के आरक्षण ड्रॉ पर सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। मुंबई में ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षण घोषित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव: 1.4 लाख डॉक्टर करेंगे मतदान, जानिए कब, कहां और कैसे होगी वोटिंग
सुनेत्रा का मास्टर स्ट्रोक: राकांपा में जिम्मेदारी का बंटवारा, पार्थ को मुंबई-दिल्ली, जय संभालेंगे पुणे
नागपुर: भारत दुर्गा मंदिर का भव्य भूमि पूजन, मोहन भागवत और गडकरी की मौजूदगी में बागेश्वर बाबा ने दिया बड़ा बयान
मीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
मुंबई महापौर के आरक्षण पर विवाद
मुंबई मनपा के मेयर पद के आरक्षण ड्रॉ पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। मुंबई में ओपन कैटेगरी महिला के लिए आरक्षण घोषित किया गया। हालांकि इस पर विवाद हुआ। शिवसेना (ठाकरे गुट) ने इस पर ऐतराज जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, पूर्व महापौर व पार्टी की ग्रुप लीडर किशोरी पेडणेकर ने आरोप लगाया कि मुंबई महापौर पद के आरक्षण में सर्कुलर सिस्टम का पालन नहीं किया गया।
विदर्भ की 3 बहनों को फर्स्ट सिटीजन का मान
विदर्भ की 4 प्रमुख मनपा में महापौर पद के आरक्षण घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। दलीय संख्या बल और वर्तमान राजनीतिक समीकरणों के आधार पर अलग-अलग तस्वीर उभरती दिखाई दे रही है। नागपुर, चंद्रपुर और अकोला में 3 लाडली बहनों को फर्स्ट सिटीजन बनने का सम्मान हासिल होने जा रहा है।
ये भी पढ़ें :- मटन के दीवाने बाल ठाकरे ने क्यों अचानक छोड़ दिया नॉनवेज? वजह जानकर चौंक जाएंगे
इन तीनों मनपाओं में चंद्रपुर में कांग्रेस की सता स्थापित होने का चित्र दिखाई दे रहा है। नागपुर मनपा मैं महापौर पद का आरक्षण महिला वर्ग के लिए घोषित हुआ है। यहां पर भाजपा की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत है। अमरावती में महापौर पद ओपन के लिए आरक्षित है, चंद्रपुर में महापौर पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
