Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra: मुंबई से पुणे तक महायुति बनाम विपक्ष, ठाकरे ब्रदर्स से कड़ा मुकाबला

Mahayuti News: 29 महानगरपालिका चुनावों के ऐलान के साथ महायुति की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा शुरू हो गई है। मुंबई, पुणे और ठाणे में फडणवीस, शिंदे और अजीत पवार के सामने कड़ी चुनौती है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 16, 2025 | 08:39 AM

महायुति (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिका में चुनाव की घोषणा के साथ ही महायुति की पहली अग्नि परीक्षा का काउंट डाठन शुरू हो गया है। हाल ही में महायुति सरकार ने अपने कार्यकाल के एक साल पूरे कर लिए हैं।

साल 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे व अजीत पवार की तिकड़ी ने बड़ी जीत हासिल कर विपक्ष की कमर तोड़ दी थी। लेकिन अब विपक्ष इस बार काउंटर अटैक की बड़ी रणनीति बना रही है।

ऐसे में 29 महानगर पालिका का चुनाव सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व अजीत पवार के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। ऐसे में तीनों नेता अपने दबदबे को कायम रखने में कोई कसार नहीं छोड़ेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Sunetra Pawar Oath: सुनेत्रा पवार को ‘गिद्धों’ से सतर्क रहने की सलाह, राजनीति पर तीखी टिप्पणी

हिवरा संगम में ‘खूनी’ हाईवे, रेत के ट्रक ने 2 दोस्तों को कुचला, तीन दिनों में तीसरे हादसे से दहला इलाका

Mumbai Mayor Election की राह साफ, बीजेपी-शिंदे गुट करेंगे नगरसेवक समूह का पंजीकरण

तुमसर में बाघ का तांडव, चुलतडोह में गाय का शिकार कर जंगल में भागा, ट्रैप कैमरे में कैद हुई ‘खौफ’ की तस्वीर

फडणवीस के सामने डबल चुनौती

महाराष्ट्र में सीएम फडणवीस बीजेपी के सबसे बड़े स्टार नेता है। ऐसे में 29 महानगरपालिका के चुनाव परिणाम में पार्टी के अलावा महायति को जीत दिलाने की उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। सीएम के सामने ख़ास कर देश की सबसे अमीर मुंबई की चीएमसी के अलावा अपने गढ़ नागपुर में भगवा लहराने की डबल चुनौती होगी। इन दोनों नगर निगम में जीत हासिल करने से फडणवीस का कद और बढ़ जाएगा, लेकिन अगर कोई सैटबैक होता है तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।

ठाकरे ब्रदर्स से कड़ा मुकाबला

मुंबई में सीएम फडणवीस का सीधा मुकाबला उद्धव व राज ठाकरे की जोड़ी से होगा। इस बार के चुनाव में उद्धव की यूबीटी व राज की मनसे ने मिल कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वहीं मुंबई में सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी को शिंदे की शिवसेना के साथ भी माथापच्ची करनी होगी।

इस वजह से फडणवीस को दोहरी चुनौती का सामना करना होगा। हालांकि बीजेपी ने काफी पहले से अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। ख़ास तौर से मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने विधायक अमित साटम को शहर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पुणे में अजीत को जीत की आस

अजीत पवार के सामने पुणे और पिंपरी चिंचवड में अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए बड़ी परीक्षा से गुजरना होगा, राजनीतिक रूप से अपने चाचा शरद पवार से अलग हो जाने के बाद यहाँ अजीत को बड़े पवार से ही मुकाबला करना होगा, विस चुनाव में पटखनी देने की वजह अजीत के हौसले बुलंद हैं। इन दोनों मनया के लिए मविआ में शामिल कांग्रेस भी शरद पवार के साथ मिल कर अजीत को घेरने के लिए फूल पूफ प्लान बना रही है।

ये भी पढ़ें :- Ichalkaranji में संभाजी महाराज स्मारक का लोकार्पण, फडणवीस बोले- औरंगजेब महाराष्ट्र जीत नहीं पाया

ठाणे व नवी मुंबई में शिंदे का एसिड टेस्ट

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के लिए अपने गढ़ ठाणे में अपनी पार्टी को जीताने के लिए एसिड टेस्ट से गुजरना होगा। इसके अलावा उन्हें नवी मुंबई में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री गणेश नाईक से मिल रही चुनौतियों के लिए भी तैयार रहना होगा। नवी मुंबई में नाइक लगातार शिंदे के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। इस वजह से यहां के मनपा चुनाव में शिंदे को विपक्ष से ज्यादा नाइक से लड़ना होगा।

Maharashtra 29 municipal corporation polls mahayuti test

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2025 | 08:39 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.