मुंबई लोकल में यात्री से मारपीट का वीडियो वायरल: RPF ने दादर से 2 ट्रांसजेंडरों को पकड़ा; BNS के तहत FIR दर्ज
Mumbai Local Train: मुंबई लोकल में यात्री से मारपीट का वीडियो वायरल होने पर RPF ने दादर के प्लेटफॉर्म 12 से 2 ट्रांसजेंडरों को पकड़ा। माहिम-बांद्रा के बीच हुई घटना पर BNS में केस दर्ज।
- Written By: रूपम सिंह
2 ट्रांसजेंडरों को पकड़ा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mumbai Local Train Assault: सोशल मीडिया पर लोकल ट्रेन में यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों के भीतर, आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए दादर स्टेशन से दो ट्रांसजेंडरों को हिरासत में ले लिया है। आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गहन निगरानी के बाद दोनों आरोपियों को प्लेटफॉर्म नंबर 12 से पकड़ा है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि माहिम और बांद्रा स्टेशन के बीच, ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। जो बाद में मारपीट में बदल गई। घटना (जीआरपी) मुंबई सेंट्रल के अधिकार क्षेत्र में होने के कारण दोनों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी और निगरानी के आधार पर हुई पहचान
आरपीएफ ने वायरल वीडियो की जांच के बाद स्टेशन परिसर और संबंधित मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लगातार निगरानी के दौरान दोनों संदिग्धों की पहचान की गई और उन्हें दादर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 से हिरासत में लिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा
यह भी पढ़ें: – डोंबिवली में ‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर शव बाथरूम में छिपाया
पूछताछ में कहासुनी की बात स्वीकार
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन में सफर के दौरान एक यात्री से उनकी कहासुनी हुई थी। पुलिस के अनुसार, यह विवाद बाद में मारपीट में बदल गया। घटना का स्थान जीआरपी मुंबई सेंट्रल के अधिकार क्षेत्र में आने के कारण आगे की जांच उसी इकाई को सौंपी गई है।
भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
