कल्याण स्टेशन पर पटरी से उतरी लोकल ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री, पिछले 1 हफ्ते में दूसरी घटना
कई दिनों से लोकल ट्रेन से जुड़े कोई-न-कोई नए मामले सामने आ रहे है। पिछले एक हफ्ते में दो बार लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। पिछसे एक हफ्ते में ये दूसरी घटना है, इससे यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है।
- Written By: प्रिया जैस
लोकल ट्रेन (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली लोकल ट्रेन में यात्रा करना अब थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। कई दिनों से लोकल ट्रेन से जुड़े कोई-न-कोई नए मामले सामने आ रहे है। पिछले एक हफ्ते में दो बार लोकल ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।
शुक्रवार रात को भी कल्याण स्टेशन पर सीएसएमटी जाने वाली एक लोकल ट्रेन की आखिरी बोगी पटरी से उतर गई, जबकि पिछले रविवार को पश्चिम रेलवे की एक लोकल ट्रेन यार्ड जाते समय पटरी से नीचे उतर गई थी।
नहीं हुई जान माल को हानि
मिली जानकारी के अनुसार कल्याण स्टेशन पर शुक्रवार रात करीब 9:20 मिनट पर सीएसएमटी की ओर जाने वाली टिटवाला लोकल की आखिरी बोगी प्लेटफार्म नंबर दो पर पटरी से उतर गई। इससे सभी में दहशत फैल गई।
सम्बंधित ख़बरें
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
Masoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
NEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
कल्याण में एक लोकल ट्रेन पटरी से उतर गई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा, "यह घटना कल्याण स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर हुई, जब एक कोच पटरी से उतर गया। ट्रेन CSMT की ओर जा रही थी, तभी एक कोच पटरी से उतर गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।" — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2024
हालांकि, इस घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुचें और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। इस घटना की वजह से मेन लाइन बुरी तरीके से प्रभावित हुई। यहां तक की लोगों को घर जाने में देरी का सामना करना पड़ा।
1 हफ्ते में दूसरी घटना
मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे मैनेजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर सूचित किया कि तकनीकी काम के कारण मुख्य लाइन की सेवाएं देरी से चल रही है और असुविधाओं के लिए खेद है।
यह भी पढ़ें- रेलवे की कर्मचारी महिला को यात्रियों ने पीटा, कल्याण स्टेशन पर मचा बवाल, GRP ने 2 को किया गिरफ्तार
याद दिला दें, कि रविवार को पश्चिम रेलवे की एक लोकल ट्रेन भी यार्ड जाते समय पटरी से उतर गई थी। मुंबई की लोकल ट्रेन में पिछले एक हफ्ते में हुई दो डिटेलमेंट की घटनाओं ने यात्रियों के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं।
ऐसे में लोकल ट्रेन को लेकर लगातार हो रही इन घटनाओं से लोग काफी परेशान है और ये सवाल भी उठ रहे है कि लोकल ट्रेन सफर के मामले में अब कितनी सुरक्षित है।
यह भी पढ़ें- नागपुर की सीट को लेकर MVA में बवंडर, उद्धव गुट को टिकट गई तो कांग्रेस में होगा विद्रोह
