- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Lakhs Rupees Defrauded Haj Pilgrimage Mumbai Fir
मुंबई में हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी, पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज
हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी कर आस्था को तार-तार करने वाले मुंबई के मीरारोड निवासी पिता अशफाक अहमद कुरेशी व पुत्र हन्नान अशफाक कुरेशी के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
- Written By: आकाश मसने

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई: हज यात्रा के नाम पर लाखों की ठगी कर आस्था को तार-तार करने वाले मुंबई के मीरारोड निवासी पिता अशफाक अहमद कुरेशी व पुत्र हन्नान अशफाक कुरेशी के खिलाफ नया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। प्लाईवुड विक्री का कार्य करने वाले शराफत एहसानमुल्ला हुसैन (63) ने नयानगर पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा है की जनवरी 2024 में नमाज पढ़ कर मस्जिद से बाहर निकलते समय चर्चा के दौरान उनके ही सोसायटी में रहने वाले हमजा और इलियास ने उन्हे बताया की लकी हज उमराह टूर्स एंड ट्रेवल्स द्वारा अशफाक अहमद कुरेशी हज के लिए भेजने का कार्य करता है।
इसके बाद जब शराफत हुसैन ने अशफाक से मुलाकात कर हज यात्रा के लिए जाने का खर्च पूछा तो उसने प्रत्येक व्यक्ति 5.50 लाख रुपए बताया। इसके अनुसार शराफत हुसैन ने अशफाक कुरेशी के पुत्र हन्नान कुरेशी के बैंक खाते में खुद के और पत्नी के हज यात्रा के लिए 10 लाख रुपए दे दिए। जिसकी रसीद भी अशफाक ने उन्हें दी थी।
यह भी पढ़ें:– बर्थडे पार्टी में हथियार लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा, नासिक के 4 युवक गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
जालना: हज 2026 में यात्रियों को झटका, टिकट कन्फर्म के बाद 10,000 रुपये अतिरिक्त शुल्क पर उठे सवाल
गरीबों का शोषण बंद करो! हज किराए में ₹10,000 की बढ़ोतरी पर भड़के ओवैसी, सरकार को दी सीधी चेतावनी
हज यात्रियों को बड़ा झटका, हवाई किराए में ₹10,000 की भारी बढ़ोतरी, अब चुकानी होगी इतनी रकम
अब मक्का-मदीना में मिलेगा फ्री हाई-स्पीड इंटरनेट, पूरी यात्रा बनी डिजिटल और सुविधाजनक
कई माह बीत जाने के बाद अशफाक ने शराफत हुसैन को हज जाने के लिए 11 जून 2024 का हवाई जहाज का टिकट व्हाट्स एप पर भेजा, लेकिन 10 जून को अशफाक ने उन्हें फोन करके बताया की उनका वीजा नहीं बना है इसलिए एयरपोर्ट पर नहीं जाए। इसके बाद अशफाक ने शराफत हुसैन का फोन उठाना बंद कर दिया।
फर्जी चेक दिया
इसी तरह से अशफाक ने उनके परिचित मोहम्मद सिकंदर खान से भी हज यात्रा के नाम पर 10 लाख रुपए लिए, लेकिन उन्हें भी हज पर नहीं भेजा। काफी तकादा करने के बाद अशफाक ने शराफत हुसैन और सिकंदर खान को 10-10 लाख रुपए के चेक बना कर दिए, लेकिन बैंक में जाकर पेमेंट स्टॉप करा दिया।
यह भी पढ़ें:– जन्मदिन विशेष: वेटनरी डॉक्टर से RSS के सरसंघचालक तक माेहन भागवत का सफरनामा, जानिए दिलचस्प किस्से
खुद को ठगा महसूस करने के बाद शराफत हुसैन ने नया नगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पूर्व भी 2019 में नया नगर थाने में अशफाक अहमद कुरेशी के खिलाफ हज यात्रा के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। तीर्थयात्रा के नाम पर ठगी कर आस्था को ठेस पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग आरिफ सिद्दीकी ने की है।
Lakhs rupees defrauded haj pilgrimage mumbai fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक म्हाडा जमीन घोटाला: फर्जी नक्शों से मंजूरी का खेल, नायब तहसीलदार गिरफ्तार, SIT जांच तेज
May 05, 2026 | 03:10 PMपालघर में ढोंगी बाबा की घिनौनी करतूत; इलाज के नाम पर 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
May 05, 2026 | 03:09 PMइंडिगो एयर होस्टेस ने पति को फ्लाइट में दिया सरप्राइज, वीडियो पर 24 घंटे में 2.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज
May 05, 2026 | 03:07 PMअमरावती: खेती की KYC के नाम पर 70 साल की बुजुर्ग से 2 लाख के गहनों की ठगी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
May 05, 2026 | 03:06 PMनासिक में किसानों की बैठक, मंत्री महाजन ने सुनी किसानों की समस्या; परियोजना पर सरकार का आश्वासन
May 05, 2026 | 02:59 PMPune Nasrapur Case Protest: नसरापुर कांड पर पुणे में उबाल, दोषी को फांसी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन
May 05, 2026 | 02:59 PMकोलकाता के DCP शांतनु सिन्हा विश्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका
May 05, 2026 | 02:52 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














