-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- 4 Youths Arrested For Making Reels With Weapons Nashik
बर्थडे पार्टी में हथियार लेकर रील बनाना पड़ा मंहगा, नासिक के 4 युवक गिरफ्तार
- Written By: आकाश मसने
हाथ में हथियार लेकर मित्रों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवाओं को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर हथियार लेकर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले 4 लोगों को नासिक पुलिस की गुंडा विरोधी टीम ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में हथियार के साथ रील बनाने के आरोपी
नासिक: सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्टंट करना या अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अलग-अलग चालें चलने की तरह एक प्रतियोगिता सी लग रही है। कुछ शहरों में रील्स के माध्यम से युवाओं द्वारा दहशत फैलाने का काम भी किया जा रहा है। गांव में अपना कितना वजन है, या हाथ में चाकू सहित हथियार लेकर दहशत बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस को यह बात पता चलते ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। नासिक के पेठ रोड क्षेत्र के तवली फाटा पर भी ऐसी ही एक घटना घटी।
हाथ में हथियार लेकर मित्रों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन के रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवाओं को महंगा पड़ गया है। सोशल मीडिया पर हथियार लेकर बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले 4 लोगों को नासिक पुलिस की गुंडा विरोधी टीम ने गिरफ्तार किया है।
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान बनाई रील
नासिक के पेठ रोड स्थित तवली फाटा परिसर में कथित भासक्या डॉन नाम के युवक ने बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए हाथ में हथियार लेकर मित्रों के साथ कुछ रील्स बनाईं, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद, जब ये रील पुलिस के हाथ लगी, तो स्वयं घोषित डॉन और भाइयों की तलाश में नासिक पुलिस की गुंडा विरोधी टीम ने कार्रवाई शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
महिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
दीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
यह भी पढ़ें:– महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बीजेपी के स्पेशल 34, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
गुंडविरोधी टीम के ज्ञानेश्वर मोहिते और उनकी टीम ने तवली फाटा के 4 युवकों को हिरासत में लिया। जिस सोशल मीडिया ऐप पर ये रील्स वायरल की गई थीं उसी ऐप पर इन युवकों को माफी मांगनी पड़ी। साथ ही ऐसी रील्स आगे से नहीं बनाने का लिखित आश्वासन भी लिया गया।
सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की नजर
इस बीच वर्तमान में राजनीतिक और सामाजिक तनाव के कारण सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की सख्त नजर है। इसके कारण सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की बारीकी से नजर है और किसी को भी ऐसी रील्स या हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाने से बचने का आग्रह नासिक शहर पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक की ओर से किया गया है।
यह भी पढ़ें:– मालेगांव मध्य विधानसभा सीट: कांग्रेस और AIMIM में होगी मुस्लिमों का रहनुमा बनने की जंग
4 youths arrested for making reels with weapons nashik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMदीपोत्सव से पहले अयोध्या को मिलेगी दशरथ पथ की सौगात, त्रेतायुग की स्मृतियों से जुड़ेगा रामनगरी का नया मार्ग
Aug 09, 2026 | 11:01 PMश्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Aug 09, 2026 | 10:56 PMNoida Waterlogging: बारिश में डूबा सेक्टर-18, महिला बोली- कार नहीं नाव लेकर आना चाहिए था
Aug 09, 2026 | 10:56 PMगिरीश महाजन पर नहीं है भरोसा! कुंभ मेले की तैयारियों पर संतों की नाराजगी, बोले सीएम फडणवीस, खुद करें निगरानी
Aug 09, 2026 | 10:55 PMED डायरेक्टर राहुल नवीन का कार्यकाल एक साल बढ़ा, अब अगस्त 2027 तक संभालेंगे कमान
Aug 09, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM










