बैग चेकिंग के नाम पर करोड़ों की उगाही! महिला पुलिस अफसर निकली वसूली गैंग की मास्टरमाइंड
महाराष्ट्र के मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर पैसेंजर्स के बैग चेक करने वाली महिला अफसर की वसूली ने सबको हैरान कर दिया है। मुंबई जीआरपी की क्राइम ब्रांच ने इस महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
बांद्रा टर्मिनस (सौ. सोशल मीडिया )
Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर यात्रियों से बैग चेकिंग के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की जा रही थी। इस मामले में मुंबई जीआरपी की क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजया उर्फ मनीषा इंगवले, नीलेश दीपक कलसुलकर और प्रवीण वेदनाथ शुक्ला के रूप में हुई है। जीआरपी सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा वसूली रैकेट महिला अधिकारी इंगवले के इशारे पर ही चल रहा था।
अन्य अधिकारी भी हुए गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि इंगवले के साथ गिरफ्तार हुए कलसुलकर और शुक्ला लंबे समय से उसके निजी सहयोगी थे। ये दोनों यात्रियों पर नजर रखते थे और जैसे ही किसी यात्री के पास भारी रकम होने की जानकारी मिलती, वे तुरंत इंगवले को इसकी ‘टिप’ दे देते थे।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई पर आतंकी साया, मीरा रोड में लोन-वुल्फ हमला और रेलवे को मिली पाकिस्तानी धमकी, ATS की जांच शुरू
बुलढाणा में भारी तनाव सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस की हिरासत में…
Bhandara News: मृत महिला के नाम पर हुआ मतदान, निष्पक्ष जांच की मांग
भंडारा जिले में 44 डिग्री पर पहुंचा तापमान, 1 मई तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना
कपड़ा व्यवसायी हुआ था पीड़ित
इसके बाद इंगवले और उसके साथी पुलिसकर्मी बनकर यात्रियों को रोकते, बैग की चेकिंग करते और फिर डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूल लेते। इस पूरे मामले में पीड़ित एक कपड़ा व्यवसायी है, जिससे इन लोगों ने मिलकर 10 लाख रुपए की वसूली की थी।
बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी इंगवले का कुछ ही दिन पहले बोरीवली रेलवे पुलिस स्टेशन से बांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन में तबादला हुआ था, लेकिन उसकी वसूली की आदतें नहीं बदलीं। बोरीवली में भी उसने अपने इन्हीं दो खास गुर्गों के साथ मिलकर एक यात्री से 50,000 रुपए की जबरन वसूली की थी। उस समय भी यही तरीका अपनाया गया।
ये भी पढ़ें :- कभी पिछड़ा इलाका… अब इंडस्ट्रियल हब! नामी कंपनियों ने संभाजीनगर को बनाया नया निवेश केंद्र
हाल ही में बांद्रा टर्मिनस पर हुई घटना में पीड़ित कपड़ा व्यापारी ने इन आरोपियों की हरकतों से तंग आकर मुंबई जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद क्राइम ब्रांच ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई जीआरपी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
