Ladki Bahin Yojana: इस तारीख को आ सकती है मई की किस्त, बीजेपी विधायक ने दिया बड़ा अपडेट
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र की लाडकी बहिन योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। भाजपा विधायक मोनिका राजले ने सोशल मीडिया पर संभावित तारीखों का खुलासा किया है।
- Written By: आकाश मसने
लाडकी बहिन योजना (डिजाइन फोटो)
Ladki Bahin Yojana May Installment Date: महाराष्ट्र सरकार की माझी लाडकी बहिन योजना से जुड़ी लाखों महिलाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से मई महीने की किस्त का इंतजार कर रहीं लाभार्थी महिलाओं के खातों में जल्द ही 1500 रुपये की राशि जमा हो सकती है।
कब आएगी लाडकी बहिन योजना की किश्त?
शेवगांव-पाथर्डी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मोनिका राजले ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लाडकी बहिन योजना की मई माह की किश्त की तारीख को लेकर जानकारी दी है। राजले के पोस्ट के मुताबिक लाडकी बहिन योजना की मई माह की किस्त 12 जून से 15 जून के बीच लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाने की संभावना है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेअंतर्गत मे महिन्याचा सन्मान निधी १२ ते १५ जून दरम्यान पात्र भगिनींच्या बँक खात्यात जमा होणार.
महिलांच्या सक्षमीकरणासाठी, आर्थिक स्वावलंबनासाठी आणि त्यांच्या सन्मानासाठी सातत्याने आदरणीय मुख्यमंत्री देवाभाऊंच्या नेतृत्वात महायुती सरकार कटिबद्ध आहे. pic.twitter.com/KEbOuLkuB4 — Monica Rajeev Rajale (@Rajale_Monica) June 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चंद्रपुर मनपा में कोरम को लेकर सियासी खींचतान, धानोरकर गुट पड़ा अलग-थलग, नए गठजोड़ की चर्चा तेज
अमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
महाराष्ट्र में 11 अगस्त से महंगा होगा दूध, जानें कितने रुपये बढ़ेंगे दाम और क्या है वजह?
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
क्या है इस योजना का मुख्य उद्देश्य?
बता दें कि महाराष्ट्र की महायुति सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस सहायता का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके रोज के खर्चों में सहयोग प्रदान करना है।
मोनिका राजले के इस बयान के बाद योजना की लाभार्थी महिलाओं में उम्मीद जगी है। खासकर ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाएं इस राशि का इंतजार कर रही थीं, क्योंकि यह सहायता उनके घरेलू खर्चों को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
यह भी पढ़ें:- किसान कर्जमाफी के लिए रोहित पवार का बड़ा ऐलान, 12 जून को पंढरपुर में करेंगे अन्न त्याग आंदोलन
पारदर्शिता के लिए e-KYC प्रक्रिया हुई पूरी
इस बीच, महाराष्ट्र सरकार ने लाडकी बहिन योजना के लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया भी पूरी की है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक ही पहुंचे। सत्यापन के दौरान अपात्र लाभार्थियों के नाम सूची से हटाए गए हैं, जिससे योजना में पारदर्शिता बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
हालांकी राज्य सरकार की ओर से अभी तक किस्त जमा करने की कोई भी तिथि आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है, लेकिन विधायक द्वारा दी गई जानकारी के बाद लाभार्थियों को जल्द ही भुगतान मिलने की उम्मीद है।
