मुंबई में 3,762 झोपड़ियों पर बेदखली का खतरा! 25 हजार लोगों के पुनर्वास का रास्ता साफ, शिंदे ने दिए निर्देश

Maharashtra Housing News: कुर्ला-ट्रॉम्बे रेलवे ट्रैक के किनारे बसी 3,762 झोपड़ियों को हटाने के नोटिस से बेचैनी। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने एसआरए को पुनर्वास के लिए डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।
Notice issued for the removal of 3,762 shanties in Kurla-Trombay
कुर्ला ट्रॉम्बे रेलवे झोपड़पट्टी बेदखलीसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कुर्ला-ट्रॉम्बे में 3,762 झोपड़ियों को हटाने का नोटिस।

  • करीब 25 हजार लोग पुनर्वास के इंतजार में।

  • शिंदे ने एसआरए को पुनर्वास की डीपीआर बनाने का निर्देश।

  • रेलवे की 5वीं-6वीं लाइन के लिए जमीन खाली कराई जाएगी।

Kurla Trombay Railway Slum: मुंबई के कुर्ला-ट्रॉम्बे इलाके में रेलवे ट्रैक के किनारे बसी झोपड़पट्टियों में रहने वाले हजारों परिवारों की चिंता बढ़ गई है। रेलवे प्रशासन की ओर से झोपड़ियां हटाने का नोटिस दिए जाने के बाद प्रभावित लोगों में बेचैनी है।

हालांकि, अब उनके पुनर्वास की उम्मीद जगी है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) को इन झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का निर्देश दिया है।

3,762 झोपड़ियों में रहते हैं करीब 25 हजार लोग

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुर्ला-ट्रॉम्बे रेलवे ट्रैक के किनारे बनी करीब 3,762 अनधिकृत झोपड़ियों को हटाने और उनके पुनर्वास की प्रक्रिया चल रही है। इन झोपड़ियों में लगभग 25 हजार लोग रहते हैं।

मध्य रेलवे को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से कुर्ला के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइन के विस्तार के लिए जमीन खाली करानी है। इसके अलावा रेल सुरक्षा और रासायनिक पदार्थों तथा पेट्रोलियम उत्पादों की ढुलाई करने वाली लाइन को सुरक्षित बनाने के लिहाज से भी यह परियोजना महत्वपूर्ण है।

सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई बैठक

चेंबूर, कुर्ला और चांदिवली विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को सह्याद्री गेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। इसमें चीखलवाड़ी, आरसीएफ-प्रियदर्शिनी से लेकर कुर्ला-ट्रॉम्बे और माहुल तक रेलवे ट्रैक के किनारे बसी झोपड़ियों के पुनर्वास का मुद्दा उठाया गया।

शिंदे ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से संपर्क कर प्रभावित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्षों से यहां रह रहे लोगों में नोटिस के कारण चिंता है। किसी भी कार्रवाई से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए SRA, बीएमसी और संबंधित एजेंसियां मिलकर पुनर्वास की विस्तृत योजना तैयार करें।

Notice issued for the removal of 3,762 shanties in Kurla-Trombay
महाराष्ट्र के 305 तहसीलों में सूखे के बावजूद मजदूरों को राहत नहीं! हाईकोर्ट ने फडणवीस सरकार से मांगा जवाब

मनपा कर्मचारियों के आवास पर भी चर्चा

बैठक में खारदेव नगर की मनपा कर्मचारियों की पत्रा चॉल और देबूर की निवासी सहकारी आवासीय सोसायटियों के पुनर्विकास का मुद्दा भी उठा। शिंदे ने इनके लिए नई नीति लागू करने पर सकारात्मक विचार करने की बात कही। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा मनपा के आवास खाली नहीं करने और उनकी बकाया राशि रोकने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

Notice issued for the removal of 3,762 shanties in Kurla-Trombay
Gold-Silver Rate Drop: सोने- चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट! चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट्स

सीवेज और अन्य पुनर्वास समस्याओं पर निर्देश

नेहरू नगर, तिलक नगर, सहकार नगर और नवीन तिलक नगर म्हाडा कॉलोनियों में सीवेज चैनलों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करने का निर्देश दिया गया। साबले नगर, क्रांति नगर और संतोषीमाता नगर के अलावा बर्मा सेल लाइन पर रेलवे परियोजना से प्रभावित लोगों के पुनर्वास पर भी चर्चा हुई। चांदिवली क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया गया।