-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Metro Line 3 Will Prove To Be A Game Changer For Real Estate In Mumbai Metropolitan Region
मुंबई महानगर क्षेत्र में रियल एस्टेट के लिए गेम चेंजर साबित होगी मेट्रो लाइन-3, बढ़ेगी घरों की डिमांड
- Written By: रीना पंवार
मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 के शुरू होने से आने वाले समय में इस मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में हाउसिंग और कमर्शियल सम्पत्तियों की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) का पहला चरण जनता के लिए शुरू हो चुका है। इस लाइन के शुरू होने से यहां लोगों को यात्रा में आसानी हो रही है। माना जा रहा है कि इस लाइन का सबसे बड़ा असर रियल एस्टेट मार्केट पर पड़ेगा, जो कि दिखना भी शुरू हो गया है। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से आने वाले समय में इस मार्ग के आसपास के क्षेत्रों में हाउसिंग और कमर्शियल सम्पत्तियों की मांग बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर स्वाभाविक रूप से डेवलपर्स को आकर्षित करेगा, नतीजन वर्ली, बांद्रा और सांताक्रूज जैसे इलाकों में आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही बांद्रा और अंधेरी के बीच का बिज़नेस भी आसमान छुएगा।
330 किमी मेट्रो लाइन तैयार होने पर होगा बड़ा फायदा
मुंबई में बनाई जा रही 330 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का जाल जब तैयार हो जाएगा और जनता के लिए शुरू हो जाएगा, तो रियल एस्टेट विकास पर इसका प्रभाव साफ दिखाई देगा। वर्तमान में एक्वा लाइन विशेष रूप से उन इलाकों को प्रभावित कर रही है, जहां रैपिड ट्रांजिट पब्लिक सिस्टम तक पहुंच नहीं है, खासकर 3 किमी के अंदर। मेट्रो लाइन-3 यहां दैनिक यात्रियों को प्रमुख व्यावसायिक जिलों और कमर्शियल केंद्रों तक निर्बाध यात्रा करने में सक्षम बना रही है। पूरी 33. 5 किमी की मेट्रो लाइन शुरू होने के बाद इसका फायदा और भी बढ़ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान प्रेस क्लब चुनाव: कुमार महादेव व्यास चुने गए अध्यक्ष, देखें नई कार्यकारिणी की लिस्ट
दहिसर की गहरी खदान में नहाने गए 2 कॉलेज छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत, कांदिवली और अंधेरी में पसरा मातम
सावरकर को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायक मुनगंटीवार ने अपनी ही सरकार को घेरा
विधायक के खाने में मिली मक्खी, महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, अध्यक्ष ने दिया जांच का आदेश
नए प्रोजेक्ट से बेहतर होगी कनेक्टिविटी
प्रेसकॉन ग्रुप के निदेशक वेदांशु केडिया के अनुसार, दक्षिण मुंबई रियल एस्टेट के नक्शे पर वापस आ गया है, क्योंकि यहां कोस्टल रोड, बांद्रा-वर्ली सी लिंक एक्सटेंशन, सिवडी-वर्ली एलिवेटेड कॉरिडोर और साथ ही मेट्रो लाइन 3 जैसे उच्च प्रभावशाली इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट की वजह से कई हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इन बाजारों में पुरानी अचल संपत्ति के बड़े स्टॉक के कारण पुनर्विकास की भी काफी संभावना है। एक बार जब ये पहल चालू हो जाएगी तो संपत्ति के मूल्य और मात्रा में काफी वृद्धि होने की उम्मीद है। वेदांशु केडिया, निदेशक
आने वाले समय में बढ़ेगी घरों की मांग
ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के मुख्य व्यवसाय अधिकारी उमेश जंडियाल के अनुसार पश्चिमी उपनगरों में, विशेष रूप से मलाड-गोरेगांव बेल्ट में पहले से ही घरों की भारी मांग है। माना जा रहा है कि मेट्रो लाइन-3 के साथ मेट्रो लाइन-1 और 7 इस क्षेत्र में घरों की मांग को और बढ़ाएगा। जंडियाल के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी, लाइफस्टाइल और पश्चिमी उपनगरों में परियोजनाओं द्वारा दी जाने वाली सुविधा इस मेट्रो कॉरिडोर के साथ घर खरीदने वालों के लाइफस्टाइल को बेहतर बनाएगी।
Metro line 3 will prove to be a game changer for real estate in mumbai metropolitan region
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














