मुंबई के कुर्ला में कपल से बदसलूकी और मारपीट, 8 नाबालिगों के खिलाफ FIR; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Kurla Couple Assault: मुंबई के कुर्ला पश्चिम में फीनिक्स मॉल के पास कपल से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। घाटकोपर पुलिस ने 8 नाबालिगों पर एफआईआर दर्ज कर अभिभावकों को नोटिस दिया है।
Minors attack a couple at Kurla Garden
कुर्ला कपल मारपीटसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कुर्ला गार्डन में दंपति पर नाबालिगों का हमला।

  • आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज।

  • बच्चों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति पर चिंता, समय रहते रोकथाम जरूरी।

Mumbai Kurla Couple Assault Case: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 से 10 नाबालिग लड़कों के समूह ने पार्क में घूमने आए कपल को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा पांच नाबालिगों के अभिभावकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

फोटो खींच रहे कपल पर की गई टिप्पणी

जानकारी के अनुसार, युवक और युवती प्रमोद महाजन उद्यान में घूमने गए थे। दोनों वहां तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद नाबालिगों के समूह ने कथित तौर पर उन पर अश्लील टिप्पणियां शुरू कर दीं। कपल ने जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि लड़कों ने दोनों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में मारपीट करते दिखे नाबालिग

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक लड़का चप्पल जैसी वस्तु से युवक को मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा लड़का लड़की के सिर पर लकड़ी या डंडे से हमला करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद घटना को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि, मामले में पुलिस जांच जारी है और वीडियो के आधार पर घटना की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

Minors attack a couple at Kurla Garden
YAI सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2026 का मुंबई में समापन, ओलंपियन विष्णु सरवनन ने सातवीं बार जीता खिताब

आठ नाबालिगों के खिलाफ FIR दर्ज

घाटकोपर पुलिस स्टेशन में आठ नाबालिगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच नाबालिगों के अभिभावकों को नोटिस भी जारी किए हैं। सभी आठ नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किए जाने की जानकारी दी गई है।

Minors attack a couple at Kurla Garden
पवई झील पर तैयार हुआ 30 करोड़ का भव्य म्यूजिकल फाउंटेन, लाइट एंड साउंड शो में दिखेगी मराठों की शौर्यगाथा

किरीट सोमैया ने भी दी प्रतिक्रिया

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोपियों को मुस्लिम कट्टरपंथी बताते हुए इसे हिंदू युवाओं पर हमला करार दिया। सोमैया ने बताया कि वह दोपहर 4 बजे घटनास्थल का दौरा करेंगे। उनका यह बयान भी चर्चा का विषय बन गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल नाबालिगों की भूमिका और मारपीट के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा तथा किशोरों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।