छठ पूजा का कभी विरोध नहीं किया, विरोध सिर्फ राजनीति का है, रोहिणी आचार्य को किशोरी पेडनेकर का जवाब

Chhath Puja Controversy Mumbai: मुंबई में छठ पूजा विवाद पर किशोरी पेडनेकर ने रोहिणी आचार्य को जवाब दिया। बोलीं- शिवसेना UBT ने कभी छठ पूजा का विरोध नहीं किया, आपत्ति सिर्फ राजनीति से है।
Kishori Pednekar Rohini Acharya Chhath Puja Controversy
किशोरी पेडनेकर(फोटो क्रेडिट-X)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई में छठ पूजा कोई नई परंपरा नहीं बल्कि वर्षों पुरानी है।

  • वर्ष 2017 में वार्ड 199 में भी धूमधाम से होती थी पूजा।

  • धोबी घाट के तालाबों पर रोशनी और संगीत का होता था आयोजन।

Kishori Pednekar Rohini Acharya Chhath Puja Controversy: मुंबई में छठ पूजा को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक विवाद अब और तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की टिप्पणी पर शिवसेना (UBT) की नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने पलटवार किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ने कभी छठ पूजा का विरोध नहीं किया। उनकी आपत्ति केवल छठ पूजा के नाम पर की जा रही राजनीति को लेकर है।

मुंबई में पुरानी परंपरा है छठ पूजा

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में छठ पूजा कोई नई परंपरा नहीं है। शहर में वर्षों से उत्तर भारतीय समुदाय के लोग यह पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने अपने पुराने चुनावी क्षेत्र वार्ड नंबर 199 का उदाहरण देते हुए बताया कि वर्ष 2017 में वहां बिहार और उत्तर प्रदेश के 900 से अधिक परिवार रहते थे। उस समय भी धोबी घाट के पास बने तालाबों में छठ पूजा की जाती थी। वहां रोशनी की व्यवस्था होती थी, संगीत बजाया जाता था और श्रद्धालु दीप जलाकर पूजा-अर्चना करते थे।

Kishori Pednekar Rohini Acharya Chhath Puja Controversy
छठ पूजा के दौरान दावड़ी झील में डूबा 22 वर्षीय युवक, तलाश में जुटी फायर ब्रिगेड की टीम

कोर्ट के फैसले का दिया हवाला

किशोरी पेडनेकर ने कहा कि छठ पूजा को लेकर उनकी आपत्ति धार्मिक आयोजन से नहीं, बल्कि उससे जुड़ी राजनीति से है। उन्होंने समुद्र तट पर पूजा को लेकर अदालत के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि पूजा के लिए पानी के किनारे निर्धारित स्थान बनाए जाने चाहिए। उन्होंने गणेश विसर्जन की तर्ज पर छठ पूजा के लिए भी विशेष प्वाइंट बनाने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में तालाब हैं और वहां भी पारंपरिक रूप से जलाशयों के किनारे छठ पूजा की जाती है। ऐसे में पूजा के लिए उचित स्थान और व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Kishori Pednekar Rohini Acharya Chhath Puja Controversy
डोंबिवली में छठ महापर्व की धूम! पांच नदियों के जल से बना कृत्रिम तालाब, हजारों श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य

रोहिणी आचार्य को मुंबई आकर बात करने की सलाह

रोहिणी आचार्य पर निशाना साधते हुए किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यदि उन्हें उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे से बात करनी है तो मुंबई आकर बात करनी चाहिए। उन्होंने दोहराया कि शिवसेना (UBT) हिंदू त्योहारों के खिलाफ नहीं है और न ही ईसाई या मुस्लिम समुदाय के त्योहारों का विरोध करती है।

पेडनेकर ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने उन्हें सिखाया है कि जो देश, महाराष्ट्र और मुंबई की परंपराओं का सम्मान करता है, उसके खिलाफ होने का सवाल ही नहीं उठता। उनके इस बयान के बाद छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में जारी बहस और तेज होने के संकेत हैं।