Maharashtra: खोपोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, रायगड़ पुलिस ने 5 आरोपी हिरासत में लिए

Khopoli Murder Case: खोपोली में नगरसेविका के पति मंगेश कालोखे की हत्या मामले में रायगड़ पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में राजनीतिक विवाद की आशंका जताई गई है।
arrest
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai News In Hindi: खोपोली के मंगेश कालोखे हत्याकांड में रायगड़ पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है। खोपोली की नगरसेविका मानसी कालोखे के पति मंगेश कालोखे की शुक्रवार सुबह बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हत्या राजनीतिक विवाद के चलते हुई। इस मामले में खोपोली पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आठ पुलिस टीमों की मदद से सभी आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

रातभर चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नागोठणे में पीछा कर दर्शन देवकर और रविंद्र देवकर को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि ये दोनों इस हत्याकांड की घटना के प्रमुख आरोपी हैं।

शिवसेना विधायक महेंद्र थोरवे ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार सुबह 11 बजे से पुलिस थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी थी।

मेरा कोई संबंध नहीं

मैं शपथ लेकर कहता हूं कि इस घटना से मेरा कोई संबंध नहीं है। यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं इसकी निंदा करता हूं। राजनीतिक स्वार्थ के लिए विधायक महेंद्र थोरवे जानबूझकर इस मामले में मुझे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। में इस प्रकरण में पुलिस को हरसंभव सहयोग देने और किसी भी तरह की जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। सुधाकर घारे, जिलाध्यक्ष, राकां (अजीत गुट)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com