सनकी आशिक का खूनी खेल! कांदिवली में 12वीं की छात्रा की निर्मम हत्या, चेहरे पर चाकू से 16 बार किया वार

Mumbai Crime News: मुंबई के कांदिवली पूर्व में एकतरफा प्यार में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या। समता नगर पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी को 4 घंटे में दबोचा।
A 12th-grade minor girl was brutally murdered in Kandivali East over one-sided love. Samta Nagar police arrested the 22-year-old accused within 4 hours.
छात्रा की निर्मम हत्या सांकेतिक फोटो (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Kandivali Murder Case: कांदिवली पूर्व स्थित दामू नगर सातारा कैम्प के पास जंगल क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। समता नगर पुलिस ने महज 4 घंटे के भीतर 22 वर्षीय आरोपी सूरज मारुति वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी दामू नगर लहु गढ़ स्थित सरस्वती चाल का निवासी बताया गया है। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा थी। उसका शव जंगल क्षेत्र से बरामद हुआ। छात्रा के चेहरे पर चाकू से किए गए 16 से अधिक वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एकतरफा प्यार में ली प्रेमिका की जान, जांच शुरू

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी लंबे समय से छात्रा पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह कथित तौर पर आत्महत्या करने की धमकी देकर छात्रा को मानसिक रूप से परेशान करता था। परिवार ने पहले भी समता नगर पुलिस से इस संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने उस समय आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन परिवार ने यह सोचकर कि युवक का भविष्य खराब न हो, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराई।

लापता होने के बाद जंगल में मिला शव

परिजनों का कहना है कि घटना से एक रात पहले छात्रा घर से लापता हो गई थी। पुलिस स्टेशन जाने से पहले परिवार आरोपी के घर पहुंचा, लेकिन आरोपी और उसके परिजनों ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।

इसके बाद छात्रा का शव जंगल में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। समता समता नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और जांव के आधार पर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com