ऑटो चालकों के लिए मराठी अनिवार्य करने का विरोध, कांदिवली में हड़ताल के दौरान मारपीट; 4 गिरफ्तार

Kandivali Auto Strike: ऑटो चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने के फैसले के विरोध में कांदिवली में रिक्शा हड़ताल हुई। हड़ताल के दौरान मारपीट के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
kandivali auto strike opposition marathi language mandatory four arrested
ऑटो रिक्शा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Auto Strike Opposition Marathi Language: महाराष्ट्र में टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालकों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य किए जाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है।

मुंबई के कांदिवली पश्चिम इलाके में इस फैसले के विरोध में रिक्शा चालकों ने हड़ताल की, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

परिवहन आयुक्त का फैसला

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार के निर्देश पर परिवहन आयुक्त ने टैक्सी और रिक्शा चालकों को बैज जारी करते समय और व्यवसाय करते समय मराठी भाषा का ज्ञान अनिवार्य करने का निर्णय लिया है। इसी निर्णय के विरोध में कांदिवली पश्चिम के लिंक रोड स्थित बृहन्मुंबई क्षेत्र में अचानक हड़ताल शुरू कर दी गई थी।

kandivali auto strike opposition marathi language mandatory four arrested
भर्ती के वक्त हुआ प्यार... पुणे में दो महिला पुलिसकर्मी रचाएंगी शादी, वेडिंग कार्ड देकर दफ्तर में मांगी छुट्टी

चालक के साथ मारपीट की घटना

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान एमजी रोड, कांदिवली पश्चिम में कुछ रिक्शा चालकों ने कथित तौर पर अवैध तरीके से हड़ताल कर अन्य रिक्शा चालकों को ऑटो चलाने से रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान रिक्शा चालक प्रकाश बंडू शेणवल (52) के साथ मारपीट की गई।

आरोपियों पर बीएनएस के तहत केस

शिकायत के बाद कांदिवली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुरेश रामजनम यादव, महेंद्र दयाराम यादव, अनिलकुमार संपत यादव और नूरूल इस्लाम दाउदअली अंसारी हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कांदिवली पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।

kandivali auto strike opposition marathi language mandatory four arrested
अब मैं ज्यादा काम नहीं कर सकता... युवाओं को मिले मौका, राजनीति से संन्यास लेंगे नितिन गडकरी?

पुलिस की कार्रवाई और प्राथमिकता

जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि हड़ताल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी को भी जबरन दूसरों का काम रोकने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नागरिकों से पुलिस की अपील

इस घटना के बाद कांदिवली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि शासन के नियमों के अनुसार टैक्सी और रिक्शा सेवाएं सुचारू रूप से चलने दें। पुलिस ने कहा कि किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com