काला घोड़ा फेस्टिवल 2026 का रंगारंग शुभारंभ (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kala Ghoda Arts Festival 2026: मुंबई का ऐतिहासिक काला घोड़ा क्षेत्र एक बार फिर रचनात्मकता, कला और खोज के रंगों में सराबोर है। शनिवार, 31 जनवरी को एक शानदार और जीवंत उद्घाटन के बाद काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल (KGAF) 2026 का दूसरा दिन आज, 1 फरवरी को अपनी पूरी ऊर्जा के साथ तैयार है। यह 9 दिवसीय उत्सव 8 फरवरी तक हर दिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेगा।
इस वर्ष की थीम “अहेड ऑफ द कर्व” (Ahead of the Curve) को अपनाते हुए, दूसरे दिन का कार्यक्रम आगंतुकों को नए विचारों को खोजने और कला का आनंद लेने के लिए प्रेरित करता है। आज के शेड्यूल में संगीत कार्यशालाओं से लेकर हेरिटेज वॉक और फिल्म स्क्रीनिंग तक, हर संस्कृति प्रेमी के लिए कुछ न कुछ खास है।
26वें काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल के पहले दिन की एक्साइटमेंट की एक झलक देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। हेरिटेज वॉक जिन्होंने हैरानी और awe से भर दिया, बच्चों की वर्कशॉप जो हंसी-मजाक से भरी थीं, शानदार वाइन टेस्टिंग से लेकर ऐसे म्यूज़िक तक जिसने सबको अपनी कुर्सी से उठने पर मजबूर कर दिया।
Gather around for a glimpse of all the excitement from Day 1 of the 26th Kala Ghoda Arts Festival! 🙌🏻 From heritage walks that inspired wonder & awe, to children’s workshops filled with giggles, from elegant wine tastings, to music that got everyone out of their chairs! pic.twitter.com/iWZaDXiMXQ — Kala Ghoda Arts Fest (@kgafest) February 1, 2026
काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल में दूसरे दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे क्रॉस मैदान में ताल क्रावित्ज द्वारा एक समावेशी संगीत कार्यशाला के साथ हुई, जहां वैश्विक लोक गायन और जातीय वाद्ययंत्रों की गूंज सुनाई दी। बच्चों के लिए दोपहर का समय काफी रोमांचक रहने वाला है। दोपहर 3:00 बजे CSMVS चिल्ड्रन्स म्यूजियम में ‘व्होल ट्रुथ फूड’ द्वारा बच्चों को फूड लेबल पढ़ने और समझदारी से भोजन चुनने का तरीका सिखाया जाएगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे एनिमेटर चेतन शर्मा बच्चों को कार्टून ड्राइंग की बारीकियां सिखाएंगे।
सिनेमा प्रेमियों के लिए, दोपहर 3:00 बजे कामा हॉल में हिंदी फिल्म उद्योग में यहूदी योगदान पर एक महत्वपूर्ण चर्चा होगी। वहीं, शाम 4:00 बजे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता आर. बाल्की के साथ ‘चीनी कम’ फिल्म की स्क्रीनिंग और चर्चा का आयोजन केएमसी बार एंड बिस्ट्रो में किया गया है।
महाराष्ट्र की वीरता और परंपरा को प्रदर्शित करते हुए शाम 4:15 बजे क्रॉस मैदान में ‘दहीहांडी – द पिरामिड ऑफ महाराष्ट्र’ का रोमांचक प्रदर्शन होगा। शाम ढलते ही हॉर्निमैन सर्कल गार्डन में तिब्बती संस्थान द्वारा पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। साहित्य के शौकीनों के लिए डेविड ससून लाइब्रेरी गार्डन में शाम 5:00 बजे शांता गोखले और जेरी पिंटो भाषाओं और कहानियों पर संवाद करेंगे। इसके साथ ही, प्रसिद्ध शेफ सुविर सरन के संस्मरण “टेल माई मदर आई लाइक बॉयज़” का विमोचन शाम 6:00 बजे एल्फिंस्टन कॉलेज में होगा।
यह भी पढ़ें:- सावधान! फर्जी डिग्री और Deepfake के दौर में अब एक बार की ‘Background Check’ काफी नहीं; कंपनियों की बढ़ी टेंशन
मुंबई के इतिहास को करीब से जानने के लिए ‘फोर्ट फन’ और ‘बैलार्ड बैलड्स’ जैसी हेरिटेज वॉक शाम 5:00 बजे से शुरू होंगी, जिनके टिकट दोपहर 3:00 बजे से एडोर हाउस के पास स्थित हेरिटेज हेल्प डेस्क से प्राप्त किए जा सकते हैं।