

Babu Singh Kushwaha Read Navabharat Newspaper: उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रमुख चेहरा और जौनपुर से लोकसभा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा इन दिनों मुंबई दौरे पर हैं। अपने दो दिवसीय मुंबई दौरे पर पहुंचे सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने मुंबई कोलाबा स्थित होटल ताज में दैनिक अखबार नवभारत पढ़ते दिखाई दिए।
मुंबई पर पहुंचे उत्तर प्रदेश के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने नवभारत अखबार पढ़कर का महाराष्ट्र जारी सियासी हलचल की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ में सपा नेता लालू यादव भी मौजूद रहे।
बाबू सिंह कुशवाहा उत्तर प्रदेश की राजनीति का एक जाना-माना नाम हैं। वे बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने यूपी के पिछड़ा वर्ग राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाई। हालांकि, बाद में उन्होंने बसपा से अलग होकर अपनी नई राजनीतिक राह चुनी।
बाबू सिंह कुशवाहा ने 9 दिसंबर 2016 को जन अधिकार पार्टी की स्थापना की। उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के सिंबल पर जौनपुर से लड़ा और पहली बार लोकसभा पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को 99 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।
यूपी के जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा पर एनआरएचएम घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस चल रहे हैं। इसी सिलसिले में उनके ठिकानों पर ईडी की छापेमारी भी हो चुकी है। कुछ समय पहले दावा किया जा रहा था कि वे सपा का दामन छोड़कर जल्द ही बीजेपी के साथ जा सकते हैं। हालांकि इन कुश्वाहा ने इन अटकलों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था।