Mumbai News: चीनी महंगी, गुड़ हुआ सस्ता ! किसानों और आम लोगों को कितना फायदा?

Sugar Expensive: चीनी की कीमतों के बीच गुड़ के भाव में करीब 800 रुपये प्रति क्विंटल तक गिरावट आई है। नए गुड़ की आवक बढ़ने से दाम में और नरमी की संभावना है, जिसका असर किसानों और उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
jaggery price fall sugar price farmers consumers impact
चीनी महंगी गुड़ सस्ता(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jaggery Price Fall: देश में चीनी की कीमतों में मजबूती के बीच गुड़ बाजार में अप्रत्याशित रूप से नरमी का रुख देखने को मिल रहा है। बताया गया कि अचानक मांग कमजोर होने के कारण गुड़ के भाव में बीते करीब एक महीने में ऊपरी स्तर से लगभग 800 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट दर्ज की गई है।

और भी गिरेगा दाम

कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में नए गुड़ की आवक बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के उपाध्यक्ष एवं ठाणे जिला होलसेल व्यापारी वेलफेयर महासंघ के अध्यक्ष सुरेश भाई ठक्कर के अनुसार, हापुड़ मंडी में नए गुड़ खुरपा की करीब 15 कट्टों की आवक हुई। मुहूर्त कारोबार में इसके भाव 6,500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। वर्तमान में गुड़ पेड़ी 5,800-6,000 रुपये, चाकू 5,800-5,900 रुपये और ढैया 6,200-6,400 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

5,200-5,300 रुपये बिक रहा गुड़

मुजफ्फरनगर मंडी में स्टॉकिस्टों की बिकवाली के चलते चाकू कोल्ड के भाव में करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई और भाव 5,200-5,300 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। 7 सितंबर के आसपास मंडी में गुड़ का स्टॉक करीब 1,84,689 कट्टे बताया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 52,435 कट्टे कम है। चांदपुर मंडी में कमजोर मांग के कारण गुड़ लड्डू के भाव घटकर करीब 6,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। मुंबई,कोल्हापुर में भी मांग कमजोर रहने से गुड़ में नरमी का रुख रहा।

मिठास हो सकती है कम

व्यापारियों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में जल्द ही नए गुड़ की आवक बढ़ेगी। इससे बाजार में आपूर्ति बढ़ने पर कीमतों पर दबाव आ सकता है। अनुमान है कि आवक का दबाव बढ़ने पर गुड़ में करीब 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की और गिरावट संभव है, जिसके बाद बाजार में स्थिरता आने की संभावना है।

jaggery price fall sugar price farmers consumers impact
मुंबई आतंकवादी हमले की बरसी पर बोले गृहमंत्री शाह - दुनिया ने सराही मोदी सरकार की जीरो टॉलेरेंस की नीति

निर्यात भी बड़े पैमाने

गुड़ का निर्यात इंडोनेशिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया और नेपाल जैसे देशों में भी होता है। ऐसे में घरेलू मांग के साथ निर्यात मांग भी आने वाले समय में गुड़ के बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसानों और उपभोक्ताओं पर असर

गुड़ के दाम में गिरावट से उपभोक्ताओं को सस्ता गुड़ मिलने की संभावना है, लेकिन किसानों को कम कीमत मिलने से उनकी आय पर दबाव पड़ सकता है। वहीं, चीनी और गुड़ की कीमतों में अंतर बढ़ने पर घरेलू उपभोक्ताओं के बीच गुड़ की मांग को कुछ सहारा मिल सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com