-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Iran Israel War Gas Crisis Migrant Rush Special Trains Mumbai Western Central Railway
पलायन से ट्रेनों में भारी भीड़, रेलवे भी बढ़ा रहा कई स्पेशल ट्रेनों के फेरे
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आंचल लोखंडे
Mumbai Train Rush: ईरान-इजरायल युद्ध से बने गैस संकट और पलायन के कारण मुंबई, ठाणे और सूरत से यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ बढ़ गई है।

Mumbai train rush (सोर्सः सोशल मीडिया)
Central Railway: ईरान इजरायल युद्ध की वजह से पैदा हुए गैस संकट का असर रेल पर भी पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, पालघर,भिवंडी, पुणे,सूरत जैसे शहरों से कामगारों के पलायन भी शुरू हुआ है, जिसकी वजह से यूपी,बिहार,झारखंड की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है।
ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मध्य व पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की फेरियां बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि रेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी की छुट्टियों की वजह से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने वाली है। उसे देखते हुए मुंबई, पुणे,सूरत आदि स्थानों से चलने वाली कुछ स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मध्य रेल ने एलटीटी धनबाद के बीच चलने वाली साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं।
पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनों के फेरी बढ़ी
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित किया गया है। ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल को 29 अप्रैल तक विस्तारित किया गया है। 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 30 अप्रैल तक चलेगी। 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल को 26 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। 09186 कानपुर अनवरगंज -मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 जुलाई तक चलेगी। 09005 बांद्रा टर्मिनस-भिवानी स्पेशल को 29 जुलाई तक विस्तारित किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
आर्थर रोड जेल के पुनर्विकास में कैदियों की भीड़ बनी सबसे बड़ी चुनौती, बहुमंजिला जेल की तैयारी
ये भी पढ़े: बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुकेश अंबानी के खिलाफ CBI जांच की याचिका खारिज की, रिलायंस को मिली राहत
09006 भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई तक चलेगी। 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल को 29 जून तक विस्तारित किया गया है। 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। 09031 उधना-हसनपुर रोड अनारक्षित स्पेशल को 28 जून तक विस्तारित किया गया है। अब 09032 हसनपुर रोड-उधना अनारक्षित स्पेशल को 29 जून तक चलेगी। 09065 सूरत-छपरा स्पेशल को 29 जून तक विस्तारित किया गया है। 09066 छपरा-सूरत स्पेशल को 01 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। 09447 अहमदाबाद-पटना स्पेशल को 29 अप्रैल, तक और 09448 पटना-अहमदाबाद स्पेशल को 1 मई तक विस्तारित किया गया है।
09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल को 29 जून तक, 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल को 30 जून तक विस्तारित किया गया है। 09309 इंदौर-हज़रत निज़ामुद्दीन स्पेशल को 28 जून तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 22 एवं 24 मई को नहीं चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09310 हज़रत निज़ामुद्दीन-इंदौर स्पेशल को 29 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन 23 एवं 25 मई, 2026 को नहीं चलेगी। 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना स्पेशल को 25 जून तक और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 26 जून, 2026 तक विस्तारित किया गया है।
इन ट्रेनों की बुकिंग शुरू
ट्रेन संख्या 09425 एवं 09309 के विस्तारित फेरों की बुकिंग शुरू है, जबकि ट्रेन संख्या 09075, 09185, 09005, 09025, 09065, 09447 एवं 09343 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 29 मार्च से सभी पीआरएस तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी। इन ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Iran israel war gas crisis migrant rush special trains mumbai western central railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lock Upp 2 Update: शिवांगी जोशी का बड़ा खुलासा, बोलीं- मेरी सगाई हो चुकी है, मिस्ट्री मैन की पहचान रखी गुप्त
Jul 01, 2026 | 06:24 PMबड़नगर मोहर्रम जुलूस विस्फोट केस में जांच तेज, ATS की एंट्री से खुल सकते हैं खौफनाक राज; 9 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 06:22 PMTGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
Jul 01, 2026 | 06:21 PMशिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
Jul 01, 2026 | 06:21 PMExplainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
Jul 01, 2026 | 06:21 PM“99 नोटों की तारीफ कीजिए”; खंडवा-मूंदी रोड की बदहाली पर मांधाता विधायक नारायण पटेल का हैरान करने वाला बयान
Jul 01, 2026 | 06:13 PMरोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
Jul 01, 2026 | 06:01 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM













