-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Internal Politics In Congress In Charkop Assembly Constituency
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: मुंबई में आपस में लड़ रही कांग्रेस, ऐसे में कैसे फतह होगा बीजेपी का किला
- Written By: आकाश मसने
चारकोप विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुजराती उम्मीदवार बनाम मराठी उम्मीदवार को लेकर मतभेद नजर आ रहे हैं। चारकोप विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस में तीन इच्छुकों ने टिकट की मांग की है।

सुरेशचंद्र राजहंस, कालू कर्मण भाई बुधेलिया और हरेश्वर भंडारी
मुंबई: उत्तर मुंबई का चारकोप विधानसभा क्षेत्र पिछले लगभग डेढ़ दशक से बीजेपी का गढ़ बन गया है। इस क्षेत्र से बीजेपी के विधायक योगेश सागर 2009, 2014 और 2019 विधानसभा चुनावों में लगभग एक लाख वोट से चुनाव जीतते रहे हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में भी इस क्षेत्र में बीजेपी का दबदबा देखने को मिला। हालांकि इस चुनाव में मुंबई और महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी को उल्लेखनीय सफलता मिलने से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है।
2019 विधानसभा चुनाव की तुलना में 2024 लोकसभा चुनाव में चारकोप में भी कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इससे कांग्रेस में इच्छुकों की संख्या बढ़ गई है लेकिन बीजेपी से लड़ने की की बजाय कांग्रेस के नेता व पदाधिकारी आपस में ही लड़ते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– महायुति में सीट बंटवारे को लेकर फंसा पेंच, 112 सीटों पर नहीं बन पाई सहमति
सम्बंधित ख़बरें
MP में ₹1200 करोड़ का ‘चावल घोटाला’! खड़गे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कुपोषित बच्चों के निवाले पर डाला डाका
हाथ-पैर तोड़ दूंगा, शरद पवार गुट के सांसद का कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
शरद पवार-एकनाथ शिंदे मुलाकात पर विवाद: सुप्रिया सुले बोलीं- ‘प्याले में तूफान’, राजनीतिक मतलब न निकाला जाए
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
चारकोप विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को टक्कर देने की तैयारी के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में गुजराती उम्मीदवार बनाम मराठी उम्मीदवार को लेकर मतभेद नजर आ रहे हैं। चारकोप विधानसभा क्षेत्र से इस बार कांग्रेस में तीन इच्छुकों ने टिकट की मांग की है। इनमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं इस विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2019 में हारने वाले उम्मीदवार कालू कर्मण भाई बुधेलिया, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और मुंबई कांग्रेस स्लम सेल के मुंबई अध्यक्ष सुरेशचंद्र राजहंस और पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बने प्रदीप कोठारी शामिल हैं।
पार्टी में गुजराती विरोधी लहर
कांग्रेस पार्टी में चारकोप विधानसभा क्षेत्र में इस बार गुजराती विरोधी लहर देखने को मिल रही है। पार्टी के पदाधिकारियों का कहना है कि गुजराती लोगों की बहुलता होने के कारण पार्टी ने लगातार पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में गुजराती उम्मीदवार को टिकट दिया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रभाव के कारण कांग्रेस के गुजराती उम्मीदवार को यहां वोट नहीं मिला और शिवसेना के कारण मराठी लोगों के वोट भी बीजेपी को ही मिलते रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– मराठियों से नफरत करते हैं देवेंद्र फडणवीस, मनोज जरांगे का डिप्टी सीएम पर एक और बड़ा हमला
इसी वजह से 2019 में बीजेपी के उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक योगेश सागर के खिलाफ कांग्रेस के कालू बुधेलिया हार गए थे। ऐसे में बुधेलिया को कांग्रेस की मुंबई प्रदेश अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के करीबी सुरेश राजहंस से कड़ी टक्कर मिलने की बात कही जा रही है।
राजहंस को मिल सकता है मौका
बताया जा रहा है कि राजहंस ने 2019 में भी पार्टी से टिकट की मांग की थी लेकिन पार्टी ने तब कालू बुधेलिया को मौका दिया था। इस वजह से इस बार सुरेशचंद्र राजहंस को मौका मिल सकता है। हालांकि इस बारे में हमने कालू बुधेलिया का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क की कोशिश की लेकिन उनकी तरफ से प्रतिसाद नहीं मिला।
ब्लॉक अध्यक्ष हरेश्वर दत्ताराम भंडारी ने कहा कि गुजराती समाज के लोग कांग्रेस के गुजराती उम्मीदवार को भी वोट नहीं देते हैं. ये लगातार तीन बार से हम देख रहे हैं। दूसरी तरफ मराठी लोग भी कांग्रेस के गुजराती उम्मीदवार को वोट नहीं देते। इस वजह से मराठी उम्मीदवार मौका मिलना चाहिए।
Internal politics in congress in charkop assembly constituency
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMतिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 05:01 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














