Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indigo की अव्यवस्था से हवाई सफर बिगड़ा, नागपुर पहुंचने में विधायकों की मुश्किलें

Mumbai: इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने से नागपुर शीतकालीन सत्र से पहले विधायकों और आम यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। सड़क और रेल मार्ग का सहारा लेना पड़ा, जिससे हवाई व्यवस्था पर सवाल बढ़े।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 08, 2025 | 09:26 AM

‘इंडिगो संकट’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Indigo Crisis: महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से नागपुर में शुरू होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले इंडिगो एयरलाइंस की परिचालन समस्या ने यात्रियों के साथ-साथ कई विधायकों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उड़ानें अचानक रद्द होने से मुंबई, पुणे और पश्चिम महाराष्ट्र से नागपुर पहुंचने की योजना बनाए बैठे जनप्रतिनिधियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा। कई विधायक हर साल की तरह इस बार भी नागपुर अधिवेशन के लिए हवाई यात्रा पर निर्भर थे, परंतु इंडिगो की कई फ्लाइट रद्द होने से उनकी बुकिंग स्वतः कैंसल हो गई।

नतीजतन, कुछ विधायकों को सड़क मार्ग से 12 घंटे से अधिक का लंबा और जोखिम भरा सफर तय करना पड़ा, जबकि कुछ ने तत्काल चार्टर्ड विमान या रेल यात्रा की व्यवस्था कर खुद को समय पर नागपुर पहुंचाने की कोशिश की।

हवाई यात्रा व्यवस्था पर सवाल

कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे और यूबीटी के नेता सचिन अहीर सहित कई वरिष्ठ विधायकों की तय यात्रा योजनाएं इस अव्यवस्था से बिगड़ गईं। सामान्य यात्रियों को भी इसी तरह की परेशानी झेलनी पड़ी, जिससे हवाई यात्रा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इंडिगो की उड़ानें रद्द होने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। यूबीटी विधायक सचिन अहीर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों के लिए प्राइवेट जेट की व्यवस्था की गई है, जबकि आम यात्रियों और विपक्ष के नेताओं को संकट से जूझना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि राज्य सरकार एयरलाइन परिचालन की समस्या पर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।

ये भी पढ़ें :- Chhatrapati Sambhajinagar से किसानों को बड़ी सौगात, 2026 तक 100% सौर बिजली योजना

इस बीच, केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बयान दिया कि इंडिगो ने निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह स्थिति बनी है। फिलहाल, शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले उड़ान रद्द होने की यह समस्या चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है और यात्रियों के साथ-साथ प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Indigo flight cancellation nagpur session air travel issues maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 08, 2025 | 09:26 AM

Topics:  

  • IndiGo
  • Maharashtra
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

आधा ही मिलेगा रिफंड? IndiGo में नहीं मिल रही फ्लाइट की गारंटी, एयरलाइंस के रवैये से भड़के यात्री

2

हिंद की चादर: विद्यार्थी पढेंगे गुरु तेग बहादुर का बलिदान, CM फडणवीस ने किया ऐलान, सरकार का बड़ा कदम

3

Lionel Messi: नागपुर के दो खिलाड़ी मेसी से लेंगे ट्रेनिंग! प्रोजेक्ट महादेवा में मिला गोल्डन मौका

4

Gold Rate: इक्विटी पीछे, गोल्ड आगे! 2025 में मिला 67% रिटर्न, 2026 में 16% तक और बढ़ेगी कीमत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.