भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला! 1 अप्रैल से अमृत भारत एक्सप्रेस में RAC खत्म, अब मिलेगी पूरी सीट और सुकून
Railway Ticket Rules: रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस से RAC सिस्टम खत्म करने का निर्णय लिया है। अब एक सीट पर दो यात्रियों के बैठने का झंझट पूरी तरह समाप्त होगा।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
अमृत भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Amrit Bharat Express RAC Rule Change: भारतीय रेल अपने करोड़ों यात्रियों की यात्रा सुविधाओं को अपग्रेड करने के साथ अनेक नियमों में बदलाव भी करती रहती है। 1 अप्रैल से जहां टिकट वापसी के नियमों में कई बदलाव होने जा रहा है, वहीं आरएसी (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) को लेकर अच्छी पहल शुरू हुई है। आम यात्रियों के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस में रेलवे यह प्रयोग करने जा रहा है। अमृत भारत ट्रेन में 1 अप्रैल से रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (RAC) पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अब अमृत भारत से आरएसी को खत्म करने की शुरुआत कर रहा है।
आरएसी को लेकर विवाद
रेलवे में आरएसी को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया आती रही है। आरएसी टिकट व्यवस्था के तहत एक सीट पर दो यात्री सफर करते हैं। इससे सफर के दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि जब टिकट के पूरे पैसे लिए जाते हैं तो आधी सीट ही क्यों दी जाती है। वैसे रेलवे सभी को कन्फर्म टिकट का दावा करता आ रहा है, परन्तु अब हर समय ज्यादातर रूट पर ट्रेनें फुल रहतीं हैं। लोग टिकट के पूरे पैसे देकर भी आधी सीट पर यात्रा करते हैं।
यात्रियों की परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब एक ही सीट महिला व पुरुष दोनों यात्रियों को एलॉट की जाती है। ट्रेनों में आरएसी कन्फर्म करने की जिम्मेदारी टीटीई की होती है। कई बार यात्री शिकायत भी करते हैं कि उनके हिस्से की सीट किसी और को दे दी गई। रेल यात्री सेवा सुविधा संगठन के अध्यक्ष डॉ. पारसनाथ तिवारी ने कहा कि रेलवे को सभी ट्रेनों में आरएससी का झंझट खत्म कर कन्फर्म टिकट उपलब्ध करवाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
ई-समृद्धि पोर्टल बंद, वर्धा में नाफेड चना खरीदी ठप; भुगतान और बिक्री दोनों अटकी
वर्धा में पेयजल संकट गहराया, जलशुद्धीकरण केंद्र के बावजूद गंदा पानी; 3 गांवों की सप्लाई ठप
नागपुर रेलवे ट्रैक घटना: ट्रेन के सामने कूदकर 2 अज्ञात युवकों ने दी जान, पहचान में जुटी पुलिस
शरणार्थी से नेतृत्व तक, सिंधी समाज हर क्षेत्र में अग्रणी; नागपुर में बोले सीएम फडणवीस
यह भी पढ़ें:- भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला! पटरियों के नीचे 12 घंटे में तैयार होंगी रेडीमेड पुलिया, हादसों पर लगेगी लगाम
तो यात्री को भी मिले रिफंड
डॉ. तिवारी ने कहा कि रेलवे अपनी कमाई के साधन तो बढ़ा रहा है, परंतु यात्रियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरएसी टिकट लेकर चलने वाले यात्री को अगर सफर में पूरी सीट नहीं मिलती तो उसको किराए का कुछ प्रतिशत लौटाया जाना चाहिए। रेलवे आरएसी ही नहीं बल्कि वेटिंग टिकट के नाम पर यात्रियों से ज्यादा रकम वसूलती है। जब ट्रेनों में आरएसी ही नहीं कंफर्म हो रही तो वेटिंग टिकट कैसे कन्फर्म होंगे। हालांकि इसी को देखते हुए रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस में आरएसी सीट का झंझट खत्म कर दिया है। रेलवे द्वारा दर्जनभर से अधिक अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। रेल यात्री संगठनों एवं रेलवे के पूर्व अधिकारियों ने इस कदम का स्वागत किया है।
