एक्स अमोघ ज्वाला 2026 (सौ. सोशल मीडिया एक्स )
Indian Army Amogh Jwala Exercise: भारतीय सेना की सदर्न कमांड द्वारा 6 से 18 मार्च तक बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित एक्सरसाइज ‘अमोघ ज्वाला’ ने आधुनिक युद्ध में भारतीय सेना की एकीकृत और बहु-क्षेत्रीय (मल्टी-डोमेन) क्षमता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।
इस अभ्यास में अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर और मशीनीकृत बलों के समन्वित संचालन ने युद्ध क्षेत्र में तेज, सटीक और घातक कार्रवाई की क्षमता को उजागर किया।
समापन अवसर पर सदर्न कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों की पेशेवर दक्षता, संचालन उत्कृष्टता और उच्च स्तर की युद्ध तत्परता की सराहना की।
Lt Gen Dhiraj Seth, PVSM, UYSM, AVSM, General Officer Commanding-in-Chief, #SouthernCommand, witnessed 𝐄𝐱𝐞𝐫𝐜𝐢𝐬𝐞 𝐀𝐌𝐎𝐆𝐇 𝐉𝐖𝐀𝐋𝐀, where speed, precision and the seamless integration of new-generation equipment and technologies defined high-tempo mechanised warfare,… pic.twitter.com/2fg3YGErlc — Southern Command INDIAN ARMY (@IaSouthern) March 19, 2026
उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का प्रभावी समावेशन, संयुक्तता और भूमि, वायु, साइबर, अंतरिक्ष, इंटेलिजेंस सर्विलांस एवं इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताओं का समन्वय भविष्य के युद्धों में निर्णायक भूमिका निभाएगा।
ये भी पढ़ें :- अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन का पहला खंड 2027 तक तैयार, देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी
अभ्यास में उत्व गति वाली मशीनीकृत कार्रवाई, समन्वित फायर और मूवमेंट, रियल टाइम ड्रोन आधारित निगरानी और लक्ष्य पहचान तथा सटीक प्रहार को प्रमुखता दी गई।
उन्नत निगरानी प्रणाली, सुरक्षित संचार नेटवर्क और सटीक मारक क्षमता के उपयोग से युद्ध क्षेत्र में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता को मजबूती मिली। इसके अलावा एयर-लैंड समन्वित युद्धाभ्यास, युद्ध क्षेत्र एयरस्पेस प्रबंधन, यूएएस और काउंटर यूएएस संचालन, तथा नई तकनीकों से लैस पुनर्गठित बल संरचनाओं का भी परीक्षण किया गया।