ईंधन किल्लत पर हाहाकार: गैस नहीं, पेट्रोल पंपों पर नो स्टॉक, छगन भुजबल ने बताई राहत योजना
LPG Cylinder Shortage India Issue: पश्चिम एशिया में युद्ध के असर से देश में गैस और पेट्रोल की किल्लत बढ़ गई है। लंबी कतारों के बीच सरकार ने केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन कर राहत देने की कोशिश की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
छगन भुजबल फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
India Fuel Crisis Petrol Gas Shortage: पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध के चलते देश में लगातार गैस और पेट्रोल का संकट गहराता जा रहा है।
एजेंसियों पर सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लग रही है वहीं पेट्रोल पंप पर नो स्टॉक के बोर्ड लगने लगे हैं। जिन पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, उन पर भीड़ के चलते घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्र सरकार का दावा है कि देश में पेट्रोल-गैस का पर्याप्त भंडार है। लगातार ईंधन लेकर जहाज आ रहे हैं। चिंता का कोई विषय नहीं है। संकट जैसे हालात सिर्फ अफवाह के कारण बने हैं। बावजूद सरकार ने सभी राज्यों को गैस संकट से निपटने के लिए 48,000 किलोलीटर केरोसिन का अतिरिक्त आवंटन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Maharashtra Stamp Duty Scam; राजस्व मंत्री बावनकुले ने कहा- दोषी अधिकारी होंगे बर्खास्त,राज्य में जांच के आदेश
कहीं आपके साथ ट्रेन में सफर तो नहीं कर रहे किंग कोबरा! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मिला अजगर, क्या है इसकी वजह?
जिसमें महाराष्ट्र को करीब 37,440 किलोलीटर केरोसिन प्राप्त हुआ है। राज्य सरकार ने इसके बाद प्रत्येक राशनकार्ड धारक को 3 लीटर केरोसिन देने की व्यवस्था की है। यह जानकारी आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने देते हुए बताया कि राशन दुकानों के अलावा पेट्रोल पंपों से भी केरोसिन बांटा जाएगा। इन तमाम दावों और व्यवस्थाओं के बीच सवाल अब भी वही बना हुआ है कि पर्याप्त भंडारण होने के बाद भी गैस और पेट्रोल की किल्लत क्यों बनी हुई है?
गैस के लिए लंबी लाइन, चूल्हों पर पक रहा खाना
देश के सभी राज्यों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है। 25 दिन बाद बुकिंग होने पर भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। डिलीवरी ओटीपी मैसेज लेकर लोग एजेंसियों पर लंबी लाइन लगाने के लिए मजबूर हैं। इन हालातों में गैस खत्म होने पर लोग अब चूल्हे पर खाना पका रहे हैं,
पुराने विक्रेताओं की खोज
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केरोसिन सभी राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध कराया जाएगा, न कि केवल गरीबी रेखा से नीचे रहने वालों को। अधिकारियों ने बताया कि राज्य को प्रारंभिक स्तर पर 3,750 किलोलीटर कैरोसिन का कोटा प्राप्त होगा जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को वितरित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- नरहरि झिरवल विवाद में घिरे: वायरल वीडियो के बाद कुर्सी पर संकट, इस्तीफे की अटकलें तेज
सबसे पहले उन थोक विक्रेताओं की पहचान करनी होगी जो तेल कंपनियों से केरोसिन खरीदेंगे। किफायती दुकानों के माध्यम से केरोसिन का वितरण एक पुरानी योजना थी जो 7-8 साल पहले बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि हमें पहले आपूर्ति शुरू करनी होगी और फिर मांग का आकलन करना होगा।
