मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को बड़ी कामयाबी, सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी ट्रैक पर दौड़ा 25 केवी करंट

Mumbai Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत सूरत से बिलिमोरा के बीच 50 किमी एलिवेटेड ट्रैक के ओवरहेड तारों को ऊर्जीकृत कर दिया गया है। अब ट्रायल रन की तैयारी है।
Major breakthrough for the Mumbai-Ahmedabad bullet train project
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सूरत-बिलिमोरा के 50 किमी ट्रैक पर ओवरहेड तार सक्रिय।

  • 20 नवंबर को विद्युत प्रणाली को ऊर्जीकृत किया गया।

  • ट्रैक पर 2×25 केवी की आधुनिक बिजली प्रणाली लगाई गई।

  • इस कॉरिडोर पर कुल 14 विद्युत सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

Mumbai Ahmedabad Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच बने लगभग 50 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर ओवरहेड बिजली के तारों में करंट दौड़ाकर विद्युत प्रणाली को सक्रिय कर दिया गया है। 20 नवंबर को मिली इस तकनीकी उपलब्धि के बाद यह खंड अब आगामी ट्रायल और तकनीकी परीक्षणों के लिए तैयार हो गया है।

इसके साथ ही देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में एक अहम पड़ाव पार हो गया है। इस मार्ग पर अप और डाउन दोनों दिशाओं के लिए एलिवेटेड ट्रैक तैयार किया गया है, जहां दो गुणा 25 केवी क्षमता की आधुनिक विद्युत प्रणाली लगाई गई है।

ओवरहेड तारों को ऊर्जीकृत करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करते हुए हर चरण पर तकनीकी टीम बारीकी से जांच कर रही है।

Major breakthrough for the Mumbai-Ahmedabad bullet train project
महाराष्ट्र में प्रोटीन पाउडर-सप्लीमेंट्स पर FDA का शिकंजा, जिम और मेडिकल स्टोर के लिए लाइसेंस अनिवार्य

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के कुल 508 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर 14 विद्युत सब-स्टेशन बनाए जा रहे हैं। ये सब-स्टेशन नेशनल ग्रिड से बिजली लेकर उसे ओवरहेड तारों तक पहुंचाएंगे। गुजरात का पहला सब-स्टेशन बिलिमोरा में स्थापित किया गया है, जहां कंट्रोल रूम, स्विच, ट्रांसफार्मर और सर्किट ब्रेकर से जुड़े भवनों का काम पूरा हो चुका है।

इस केंद्र को गुजरात ऊर्जा विकास निगम के अंबेठा स्थित 220 केवी सब-स्टेशन से बिजली मिल रही है। पूरी विद्युत प्रणाली की निगरानी और नियंत्रण सेंट्रल कंट्रोल रूम से किया जाएगा। सूरत-बिलिमोरा के एलिवेटेड मार्ग पर चार प्रमुख नदियों पर पुलों का निर्माण किया गया है।

Major breakthrough for the Mumbai-Ahmedabad bullet train project
उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई मुंबई और ठाणे में ठिठुरन,सांताक्रूज में पारा 16.2°C और कल्याण में 14.6°C तक लुढ़का

बुलेट ट्रेन के तकनीकी परीक्षणों के लिए कई महत्वपूर्ण पड़ाव पार

इसके अलावा, मुंबई शहर नेशनल हाईवे नंबर 53 के ऊपर बना विशाल स्टील ब्रिज भी इस हिस्से की एक बड़ी खासियत है। ट्रेन संचालन के दौरान होने वाले शोर को कम करने के लिए ट्रैक के किनारों पर करीब 94 हजार नॉइज बैरियर लगाए गए हैं।

ओवरहेड तारों में करंट प्रवाहित होने के साथ ही इस मार्ग की विद्युत प्रणाली सक्रिय हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आम नागरिकों, यात्रियों, निर्माण श्रमिकों और आसपास के निवासियों से अपील की है कि वे ओवरहेड तारों या किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं और इस क्षेत्र के पास कोई अनधिकृत कार्य न करें।