Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mumbai News: डंपिंग ग्राउंड पर कब्जा कर खड़ी कर दी 41 अवैध इमारतें, ED ने 13 जगहों पर की छापेमारी, 2500 परिवार बेघर

Mumbai News: मुंबई के वसई-विरार क्षेत्र में अवैध निर्माण पर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बड़ा एक्शन लेते हुए 13 जगहों पर छापेमारी की है। यह अवैध निर्माण 2009 से जारी था और अब ईडी ने इसकी गहन जांच शुरू कर दी है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: May 15, 2025 | 07:55 AM

ईडी ने की छापेमारी (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: वसई-विरार क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपराध दर्ज किया है। इस मामले में वसई-विरार नगर निगम की सीमा के अंतर्गत 13 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के चलते करीब 2,500 परिवार बेघर हो गए थे। यह अवैध निर्माण 2009 से जारी था और अब ईडी ने इसकी गहन जांच शुरू कर दी है।

मुंबई स्थित ईडी ने वसई-विरार क्षेत्र में चल रहे इस अवैध आवासीय और व्यावसायिक निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मीरा-भायंदर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा दर्ज की गई विभिन्न एफआईआर के आधार पर ईडी ने यह मामला दर्ज किया है। जांच में यह सामने आया है कि लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में 41 अवैध इमारतें बनाई गई थीं।

2500 लोग हुए बेघर

ये स्थान मूलतः सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और कचरा डंपिंग ग्राउंड के लिए आरक्षित थे, लेकिन आरोपियों ने साजिश के तहत वहां अवैध निर्माण कर डाला। इसके लिए बिल्डरों और स्थानीय दलालों ने फर्जी मंजूरी के दस्तावेज तैयार किए थे और आम नागरिकों का विश्वास जीतकर बड़ी संख्या में फ्लैट्स की बिक्री की थी। इससे गरीब और निर्दोष नागरिकों के साथ धोखाधड़ी हुई, ऐसी जानकारी अधिकारियों ने दी है।

ईडी की जांच के अनुसार 2009 से वसई-विरार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहे हैं। इस पर कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। इन 41 अवैध इमारतों को तोड़ दिया गया है। वसई-विरार नगर निगम ने यह कार्रवाई बॉम्बे हाईकोर्ट के जनहित याचिका क्रमांक 15853/2022 के आदेश के तहत की थी। इस तोड़फोड़ के कारण करीब 2,500 परिवार बेघर हो गए हैं। फिलहाल, नगर निगम सीमा के अंतर्गत 13 स्थानों पर ईडी की जांच जारी है।

मां ने फाइलों में संजोई बेटे की जर्नी, बताए नए चीफ जस्टिस से जुड़े अनकहे किस्से

धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी की जा रही एकत्र

ईडी इस मामले में और सबूत जुटाने के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से की गई धोखाधड़ी के मामलों की जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही कुछ मामलों में जबरन संपत्तियां कब्जाने की शिकायतें भी मिली हैं, जिनकी जांच ईडी करने वाली है।

गौरतलब है कि नवंबर 2024 में नालासोपारा क्षेत्र में नगर निगम ने 41 अवैध इमारतों को ध्वस्त किया था। प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि निवासियों को यह जानकारी ही नहीं थी कि उनकी इमारतें अवैध हैं। इस कारण 2,500 परिवार सड़कों पर आ गए। इस पूरे मामले की अब ईडी द्वारा गहन जांच की जा रही है।

Illegal construction case in vasai virar area ed raids 13 places

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 15, 2025 | 07:55 AM

Topics:  

  • Bombay High Court
  • Mumbai News
  • Virar News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में भूमि मापन मामलों का निपटारा 30 दिनों के भीतर, चंद्रशेखर बावनकुले ने दी जानकारी

2

Mumbai News: प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, राष्ट्रीय दलहन मिशन की शुरुआत

3

तुम्हारे बच्चे प्यारे, हमारे बच्चे बकरे, वडेट्टीवार का जरांगे से सवाल, बोले विधायकी जाए चूल्हे में..

4

‘2014 के बाद साकार हुई 70 के दशक की संकल्पना’, नवभारत के कॉन्कलेव में बोले अमित साटम- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.