Mumbai: कलाकारों की सुरक्षा पर उठे सवाल, फर्जी कास्टिंग एजेंटों पर सख्ती की मांग
Mumbai के पवई में वेब सीरीज ऑडिशन के नाम पर 17 बच्चों को बंधक बनाया गया। मुंबई पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी रोहित आर्य को मार गिराया और सभी बच्चों को सुरक्षित छुड़ाया।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक पंडित (सौ. सोशल मीडिया )
Actors Security Issue: पवई इलाके में गुरुवार को 17 बच्चों को वेब सीरीज के ऑडिशन के नाम पर बुलाकार बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद कड़ी मशक्कत से मुंबई पुलिस ने आरोपी रोहित आर्य को मुठभेड़ में मार गिराया और सभी को सकुशल छुड़ाया।
इस घटना ने जहां देशभर के सभी लोगों को हैरान कर दिया, वहीं फिल्म, टीवी शोज और वेब सीरीज के लिए होने वाले ऑडिशन में हिस्सा लेने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
कलाकारों के शोषण पर लगे रोक
डियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ‘रोहित आर्य का भारतीय फिल्म या टेलीविजन उद्योग से कोई संबंध नहीं था। वह न तो आईएफटीडीए का सदस्य था और न ही किसी मान्यता प्राप्त संस्था से जुड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
घाटखेड़ा हादसा: तालाब में डूबकर मौत की घटनाओं में हो रहा इजाफा, प्रशासन की अनदेखी और लोगों की लापरवाही है वजह
दस्तूर नगर सीधे समृद्धि महामार्ग से जुड़ेगा, अमरावती में 840 करोड़ की सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
मुंबई में कला, स्वास्थ्य और पर्यावरण का महासंगम, MAHF 2026 में युवाओं ने दिखाई जबरदस्त सक्रियता
लोगों में बढ़े जागरुकता
- आईएफटीडीए देश की एक मात्र आधिकारिक संस्था है जो मान्यता प्राप्त कास्टिंग डायरेक्टर्स को सदस्यता देती है, और इसके लिए कठोर बैकग्राउंड वेरिफिकेशन की जाती है। संगठन ने सरकार से अपील की है कि ऑडिशन प्रक्रियाओं को और सुरक्षित व सत्यापित बनाया जाए ताकि कलाकारों का शोषण रोका जा सके।
- इसी के साथ उन्होंने नए कलाकारों और अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील की है। ताकि वे फर्जी कास्टिंग एजेंटों के झांसे में न आए जो मानसिक, शारीरिक और आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- शो ‘संदीप भैय्या,’ चाचा विधायक हैं हमारे और फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’, ‘छात्रिवाली’ सहित कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे एक्टर पुनीत तिवारी कहते हैं, “आज मुंबई में हजारों ऑडिशन्स होते हैं और कलाकारों को इसके लिए बुलाना बड़ा आसान हो गया है।
- कास्टिंग की जानकारी के लिए कई ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप भी होते हैं जिनमें ऑडिशन की सूचना दी जाती है और फिर वहां अपना ऑडिशन देने वालों की लाइन लग जाती है।
पहले अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी
पते की बात ये है कि जब हम इंटरनेट पर भी किसी असुरक्षित वेबसाइट की तरफ बढ़ते हैं तो हमें वहां सूचना दी जाती है। अब आगे बढ़ना है या नहीं, ये हमारे विवेक पर निभर करता है। उसी तरह से किसी भी ऑडिशन की जानकारी मिलने पर हमें ये देखना चाहिए कि ऑडिशन लेने वाला व्यक्ति कौन है? ये कहां आयोजित किया जा रहा है? ये किस शो के लिए है?
हमें सभी जानकारी समझने के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि सबसे पहले अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमें खुद भी उठानी होगी।’ ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस घटना को लेकर तीन मुख्य सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा, ‘आर।ए। स्टूडियो को ऐसे ऑडिशन आयोजित करने की अनुमति किस आधार पर दी गई?
आयोजकों ने नवोदित कलाकारों का डाटा कहां से प्राप्त किया? ये ऑडिशन संचालित करने वाले लोग कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है? गुप्ता ने कहा कि मुंबई में रोज सैकड़ों स्टूडियो में ऑडिशन होते हैं, जहां देशभर से हजारों कलाकार अपने सपनों के साथ आते हैं। यदि ऐसी घटनाएं मुंबई जैसे शहर में हो सकती हैं, तो हर उभरते कलाकार की सुरक्षा खतरे में है।
नए नियमों की आवश्यकता
‘मेरे 3 शहजादे’, डियर सीईओ गुडबाय’ और ‘बिलियनर की वापसी’ सहित कई शोज का हिस्सा रहे अभिनेता त्रिलोकी मिश्रा ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘आज कई ऐसे कलाकार हैं जो वेब सीरीज और फिल्मों में काम की तलाश में घंटों तक कतारों में खड़े होकर ऑडिशन देते हैं।
ये भी पढ़ें :- मुंबई में BEST ने बदले 23 बस रूट, 8 सामान्य बसें अब एसी सेवा में बदलेंगी
मेरा मानना है कि ऐसा की सिस्टम स्थापित किया जाए जिसमें ऑडिशन लेने वालों की वैधता को सरकार द्वारा प्रमाणित किया जाए ताकि कलाकार ये सुनिश्चित कर सके कि ऑडिशन लेने वाली संस्था या व्यक्ति वैध है। मराठी अभिनेत्री रुचिता जाधव ने खुलासा किया कि रोहित आर्य ने 23 अक्टूबर को उनसे संपर्क किया था और 28 अक्टूबर को मिलने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने बताया कि पारिवारिक कारणों से उन्होंने मुलाकात रद्द कर दी। कल जब उन्होंने इसी व्यक्ति से जुड़ी भयावह खबर देखी, तो वे सन्न रह गई। वे भगवान और परिवार की आभारी हैं।
