खाने में मिलावट दिखे तो सीधे यहाँ करें शिकायत; IAS तुकाराम मुंढे ने जारी किया टोल-फ्री नंबर और ईमेल
IAS Tukaram Mundhe का मिलावटखोरों पर सर्जिकल स्ट्राइक! FDA कमिश्नर का पद संभालते ही 16 जिलों में छापेमारी, 97 लाख का माल जब्त। अब नागरिक सीधे टोल-फ्री नंबर पर कर सकेंगे शिकायत।
- Written By: गोरक्ष पोफली
तुकाराम मुंढे की फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
IAS Tukaram Mundhe FDA: महाराष्ट्र के कड़क और ईमानदार अधिकारियों में शुमार IAS तुकाराम मुंढे ने पदभार संभालते ही राज्य में मिलावटखोरों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। हाल ही में अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, मुंढे नेसुरक्षित भोजन, सुरक्षित औषधि, सुरक्षित महाराष्ट्र अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई शुरू की है।
तीन दिनों में 16 जिलों में छापेमारी
तुकाराम मुंढे के निर्देशन में 29 से 31 मई 2026 के दौरान राज्यभर में एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, नाशिक, संभाजीनगर, अमरावती और अकोला सहित 16 जिलों के 47 संस्थानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई ने मिलावट करने वाले गिरोहों के बीच हड़कंप मचा दिया है।
लाखों का माल जब्त, लैब भेजे गए नमूने
इस छापेमारी के दौरान प्रशासन ने भारी मात्रा में संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की है। जब्त किए गए सामानों की सूची में शामिल हैं
सम्बंधित ख़बरें
MVA में दरार! जानिए क्यों कांग्रेस के इस नेता ने दी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग होने की चेतावनी?
Wardha: एसीबी ने डोईजड को विशेष सत्र न्यायालय में किया पेश, रिश्वतखोर अभियंता को MCR
चलती-फिरती आफत! वर्धा पुलिस ने पकड़ा नशे में धुत ड्राइवर, ब्रेथ एनालाइजर की रिपोर्ट देख अधिकारी भी हैरान
Mumbai-Goa Highway: गडकरी की डेडलाइन फेल, 15 साल बाद भी अधूरा काम और मानसून की आहट से बढ़ी चिंता
- गुड़, खोया, और बूंदी के लड्डू
- खाद्य तेल, घी और मसाले
- आइसक्रीम, फ्रोजन डेजर्ट और बेकरी उत्पाद।
आंकड़ों की बात करें तो कुल 84,335 किलो संदिग्ध खाद्य भंडार जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 97 लाख 19 हजार 963 रुपये है। इन सभी पदार्थों के नमूने लैब में विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें: MVA में दरार! जानिए क्यों कांग्रेस के इस नेता ने दी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से अलग होने की चेतावनी?
जनता के लिए डायरेक्ट लाइन
अक्सर नागरिकों को अपने आस-पास होने वाली मिलावट की जानकारी होती है, लेकिन शिकायत कहाँ और कैसे करनी है, इसकी जानकारी के अभाव में वे चुप रह जाते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए तुकाराम मुंढे ने एक समर्पित प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। अब नागरिक सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं:
- टोल फ्री क्रमांक: 1800222365
- ई-मेल: jc-foodhq@gov.in
शिकायत करते समय रखें इन बातों का ध्यान
तुकाराम मुंढे ने नागरिकों से अपील की है कि शिकायत दर्ज करते समय संबंधित दुकान या संस्थान का सटीक पता और जिस खाद्य पदार्थ में मिलावट का संदेह है, उसकी विस्तृत जानकारी अवश्य दें। आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घटिया और असुरक्षित खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कदम से न केवल मिलावटखोरी पर लगाम लगने की उम्मीद है, बल्कि आम नागरिकों को भी सुरक्षित भोजन और दवाओं के प्रति आश्वस्त किया गया है।
