-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Hussain Dalwai Slams Bjp Govt Over Sonam Wangchuk Hospitalization
सरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
- Written By: गोरक्ष पोफली
Hussain Dalwai On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई। केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- समाधान खोजने के बजाय अस्पताल लेकर चली गई सरकार।

हुसैन दलवई का बयान (सोर्स: सोशल मीडिया)
Hussain Dalwai Slams BJP Govt: राष्ट्रीय राजधानी जंतर-मंतर पर कई दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। विपक्ष ने इस पूरे घटना को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। महाराष्ट्र से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सरकार को समाधान खोजना चाहिए था। लेकिन, सरकार तो उन्हें अस्पताल लेकर चली गई।
मुंबई में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि सोनम वांगचुक इतने दिनों से विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। मुझे जो जानकारी है, वह यह है कि वे 20 दिन से अनशन पर थे। मेरी नजर में, समाधान खोजने की कोशिश करने के बजाय सरकार उन्हें अस्पताल ले गई। मुझे लगता है कि यह गलत है। नीट में इतने बड़े घोटाले के बावजूद, सरकार ने न तो इस पर कोई बात की है और न ही कोई कार्रवाई की है।
पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
उन्होंने आगे कहा कि मेरी राय में, शिक्षा मंत्री को पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। अतीत में जब भी ऐसे घोटाले हुए हैं, संबंधित विभाग के प्रभारी मंत्री ने इस्तीफा दिया है। लेकिन, हम लोगों ने देखा कि नीट पेपर लीक होने के बाद भी शिक्षा मंत्री ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं दिया।
सम्बंधित ख़बरें
डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन: 500 हाथियों जितनी भारी TBM की असेम्बलिंग कर समुद्र के नीचे सुरंग बनाने का काम शुरू
राम मंदिर किसी के बाप की जागीर नहीं… नागपुर में गरजे उद्धव ठाकरे, फडणवीस और भागवत को उनके ही गढ़ में घेरा
मुंबई लोकल में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, 20 जुलाई से होने जा रहा है यह बड़ा बदलाव
पहले की कांग्रेस सरकारों में मंत्री जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देते थे। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के ‘राम रक्षा आंदोलन’ पर भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने पलटवार किया।
क्या भगवान राम सिर्फ बीजेपी के ही देवता हैं?
उन्होंने कहा कि भाजपा तरह-तरह की बातें कर रही है। क्या भगवान राम सिर्फ उन्हीं के देवता हैं। यहां तक कि जगद्गुरु शंकराचार्य ने भी कहा है कि वे राम मंदिर में नहीं जाएंगे, क्योंकि वह अब मंदिर नहीं रहा, बल्कि भाजपा और आरएसएस का दफ्तर बन गया है। लोगों ने इतनी श्रद्धा से जो चढ़ावा चढ़ाया था, उसमें चोरी कैसे हुई, इस पर भी सवाल उठे हैं। एक गरीब आदमी भी अपनी मेहनत की कमाई से दान देता है, फिर भी वहां चोरी हो गई। भाजपा ने इस देश की राजनीति को खराब कर दिया है।
यह भी पढ़ें: डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
जयंत पाटिल-एकनाथ शिंदे की मुलाकात पर बयान
एनसीपी एसपी विधायक जयंत पाटिल और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच हुई मुलाकात पर कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि विलय होगा। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने भले ही कांग्रेस छोड़ दी हो, लेकिन उन्होंने कभी इसकी विचारधारा नहीं छोड़ी। क्या वह ऐसी भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे, जो देश के संविधान को भी नहीं मानती। ऐसी पार्टी जिसने अंग्रेजों का साथ दिया था। मुझे नहीं लगता कि शरद पवार ऐसे संगठन में शामिल होंगे।
Hussain dalwai slams bjp govt over sonam wangchuk hospitalization
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सरकार को समाधान खोजना था, वे अस्पताल ले गए… भाजपा सरकार पर भड़के कांग्रेस नेता हुसैन दलवई
Jul 18, 2026 | 09:38 PMBOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण
Jul 18, 2026 | 09:36 PMरेपिस्ट कुलदीप सेंगर का समर्थन कर चुकीं, अब दीपके पर फेंकी स्याही, कौन हैं बरखा त्रेहन?
Jul 18, 2026 | 09:33 PMडॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
Jul 18, 2026 | 09:28 PMBSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया
Jul 18, 2026 | 09:25 PMऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PMरामायणम् की ‘प्रथम संकल्प’ इवेंट में जुटी पूरी स्टारकास्ट, रणबीर कपूर से रवि दुबे तक ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह
Jul 18, 2026 | 08:51 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM
इतनी चिंता थी सम्मान के साथ ले जाते… अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:45 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: ‘बड़ा दंड’ पर भक्ति का सैलाब, भीगते हुए भी डटे रहे श्रद्धालु-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:37 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं सक्रिय, मोदी सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल-VIDEO
Jul 18, 2026 | 02:17 PM













