Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई-पुणे घरों की बिक्री में 17% गिरावट, बढ़ती कीमतें और घटती मांग से खरीदार परेशान

Mumbai News: मुंबई और पुणे में जुलाई-सितंबर तिमाही में घरों की बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में वृद्धि और मांग में कमी इसका मुख्य कारण बताया जा रहा है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Oct 02, 2025 | 04:27 PM

मुंबई-पुणे घर बिक्री में 17 प्रतिशत गिरावट (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Home sales in Mumbai- Pune: मुंबई महानगरीय क्षेत्र (एमएमआर) और पुणे में जुलाई-सितंबर की तिमाही में घरों की बिक्री में 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान कुल 49,542 इकाइयां बिकीं, जबकि पिछले साल समान तिमाही में यह संख्या 59,816 थी।

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स कंपनी ने बताया कि बिक्री में कमी का मुख्य कारण मकानों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और मांग में गिरावट है। एमएमआर के ठाणे क्षेत्र में सबसे अधिक 28 प्रतिशत गिरावट आई और बिक्री घटकर 14,877 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल यहां 20,620 इकाइयां बिकी थीं।

मुंबई शहर में बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 9,691 इकाई रह गई, वहीं नवी मुंबई में छह प्रतिशत गिरावट दर्ज हुई और बिक्री 7,212 इकाई पर आ गई। पुणे में भी सितंबर तिमाही में घरों की बिक्री 16 प्रतिशत घटकर 17,762 इकाई रही, जो पिछले साल समान अवधि में 21,066 थी।

इसे भी पढ़ें- 7 साल बाद मुंबई में बड़े पैमाने पर पेड़ों की गणना, शहर की हरियाली और भविष्य की योजना होगी तय

रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई-एमसीएचआई ने कहा कि इस गिरावट को चिंता का विषय नहीं माना जाना चाहिए। संगठन के अध्यक्ष सुखराज नाहर ने कहा, ‘‘सितंबर तिमाही में बाजार के पुनर्संतुलन का दौर देखा गया। एमएमआर और पुणे में आवास की मांग अभी भी मजबूत है। मेट्रो कॉरिडोर, कोस्टल रोड और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लंबी अवधि में बाजार को सहारा देंगी।’’

उन्होंने आगे कहा कि कई उप-बाजारों में बिक्री अब भी नई परियोजनाओं से अधिक है, जो स्वस्थ समायोजन को दर्शाता है। प्रॉपइक्विटी के मुताबिक, देश के शीर्ष नौ शहरों में आवासीय बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर चार प्रतिशत और तिमाही आधार पर एक प्रतिशत घटकर 1,00,370 इकाई रही।

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों के दौरान मांग में फिर से तेजी आने की संभावना है और घर खरीदने वालों को नए प्रोजेक्ट्स और बुनियादी ढांचा विकास से लाभ मिल सकता है।

इस तरह, मुंबई और पुणे में बिक्री में गिरावट बाजार के सामान्य समायोजन और कीमतों के संतुलन का संकेत देती है, लेकिन दीर्घकालीन दृष्टि से रियल एस्टेट सेक्टर की मांग मजबूत बनी हुई है।

Home sales in mumbai and pune have fallen by 17 percent with rising prices

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 02, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai
  • Mumbai News

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में लाखों दिव्यांगों को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर, आरक्षण को लेकर सरकार ने उठाया बड़ा कदम

2

किसानों की कर्जमाफी पर सस्पेंस बरकरार! CM फडणवीस ने दोहराया वादा, कृषि मंत्री ने बताया ‘मुहूर्त’

3

देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़, मीरारोड से दो पीड़िताएं मुक्त

4

कुंभमेला 2027 की तैयारी, नासिक का 200 करोड़ का ‘गोदावरी बॉण्ड’ NSE पर सूचीबद्ध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.