हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे, मुंबई समारोह में फडणवीस ने बताई पत्रकारिता की जिम्मेदारी
Devendra Fadnavis Message To Journalists News: हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता करने की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
देवेंद्र फडणवीस (सौ. एक्स )
Devendra Fadnavis Message To Journalists Update: हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों की नसीहत देते हुए कहा कि पत्रकारों को भ्रामक खबर देने से बचना चाहिए, प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर में मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से आयोजित हिंदी सेवा सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है।
इसलिए पत्रकारों को किसी भी खबर के तथ्यपरक के बाद ही प्रकाशित करना चाहिए। वर्तमान में पत्रकारिता संक्रमण की अवस्था से गुजर रहा है लेकिन आने वाले दिनों में पत्रकारिता अपने सामाजिक दायित्व मूल्यों के साथ जनता के बीच फिर स्थान बनाएगी।
फडणवीस ने कहा कि आजादी के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से स्वतंत्रता की अग्नि प्रज्ज्वलित करते थे। पहला हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड बंगाल से निकाला गया। हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला हुआ है, हिंदी भाषा देश को जोड़ती है। लेकिन हमें दूसरी भाषाओं का भी सम्मान करना चाहिए, आज के दौर में बहुभाषी होना बहुत महत्वपूर्ण है। मराठी भाषी बाबूराव पराड़कर ने उत्तर प्रदेश में जाकर हिंदी की सेवा की और दशकों तक संपादक का दायित्व निभाए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर सीट पर सस्पेंस खत्म, आखिरी वक्त तक चला मंथन; नामांकन के बाद घोषित हुए कांग्रेस उम्मीदवार
पुलगांव-अमरावती मार्ग पर एसटी बस और ऑटो में भीषण भिड़ंत, हादसे में सात लोग गंभीर घायल
नागपुर में खूनी रंजिश: महल में गैंगवार की आग फिर भड़की, कुख्यात अपराधी पर जानलेवा हमला
अविनाश ब्राह्मणकर बनाम दिलीप बंसोड! भंडारा-गोंदिया MLC Election में प्रतिष्ठा की जंग तेज
सबसे पुरानी भाषा तमिल
हिंदी और मराठी भाषा का अटूट बंधन छत्रपति शिवाजी महाराज के दौर से बनी हुई है, जब शिवाजी का राज्याभिषेक करने के लिए काशी से गागा भट्ट को बुलाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाषा के विरोध से वोट तो मिलेग, लेकिन हमारी ज्ञान की परंपरा खत्म हो जाएगी। दुनिया की सबसे पुरानी भाषा तमिल है। अंग्रेजी में पढ़कर कोई साहब नहीं बन सकता, हमें प्राथमिक शिक्षा मातृ भाषा में देना होगा।
🔸CM Devendra Fadnavis at the ‘Hindi Seva Samman – 2026’ organised by the Mumbai Hindi Patrakar Sangh on the occasion of the bicentenary year of Hindi Journalism.
Uttar Pradesh DCM Brajesh Pathak, Minister Mangal Prabhat Lodha, MLA Ameet Satam and other dignitaries were present.… pic.twitter.com/zCykY56cxj — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) June 1, 2026
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले-हिंदी हृदय से निकलती है
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्तमान में पत्रकारिता कठिन दौर से गुजर रहा है। उत्तर चढ़ाव के बावजूद हिंदी पत्रकारिता अपने अस्तित्व को बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि हिंदी हृदय से निकलता है लेकिन हमें क्षेत्रीय भाषाओं के साथ चलना होगा।
मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक अमित साटम ने कहा कि 1826 में हिंदी का पहला अखबार निकाला गया। पूरी दुनिया में तीसरी भाषा हिंदी बोली जाती है। हिंदी भाषा ही नहीं बल्कि एकता का प्रतीक है जो देश को एक सूत्र में बांधती है।
इस अवसर पर पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकार गंगाधर ढोबले, हेमंत तिवारी, कुमुद संघवी चावरे, अवधेश व्यास, राम मोहन पाठक व फिल्म अभिनेता विनीत कुमार सिंह को हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
ये भी पढ़ें :- विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू होगा ग्रीन मुंबई अभियान, नाला सफाई और वृक्षारोपण पर BMC का फोकस
समारोह में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई भाजपा महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, विधायक राजहंस सिंह, विधायक मुरजी पटेल, विधायक संजय उपाध्याय, डॉ। राजेन्द्र प्रसाद सिंह, आदित्य दुबे, विजय सिंह कौशिक आदि उपस्थित रहे।
